किसान का बेटा खेसारी लाल यादव की किसानों वाली फिल्म लिट्टी चोखा 12 अक्टूबर को होगी रिलीज

किसानों की समस्या पर आधारित है खेसारी लाल यादव की फिल्म लिट्टी चोखा, 12 अक्टूबर को होगी रिलीज

देश के किसान खेती-बाड़ी से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं और ऐसे में बिहार के किसान का बेटा भोजपुरी ख़ेसारी लाल यादव किसानों की समस्या पर आधारित है भोजपुरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ 12 अक्टूबर को दुर्गा पूजा पर दर्शकों के बीच सिनेमाघरों में लेकर आ रहे हैं। जिसका इंतजार बेसब्री से खेसारी लाल यादव के फैन्स कर रहे हैं।
‘लिट्टी चोखा’ का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा.लि. के बैनर तले किया गया है। केन्द्रीय भूमिका में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी हैं। उनकी केमेस्ट्री और देसी अवतार दर्शकों को खूब लुभाने वाली है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के साथ मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह, श्रुति राव, प्रीति सिंह, देव सिंह, प्रकाश जैस, करण पांडेय, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव जैसे एक्टर भी धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। फिल्म में सुमधुर संगीत ओम झा व मधुकर आनंद का है। गीतकार प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती, यादव राज, कुंदन प्रीत, उमालाल यादव, आशुतोष तिवारी, टुनटुन यादव हैं। डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, फाइट मास्टर हीरा यादव, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। कला विजय श्रीवास्तव की है।

फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फिल्म हमारी तरफ से तोहफा होगा। ‘लिट्टी चोखा’ देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। कहते हैं ना आज भी देश की आत्मा गांवों में बसती है। ऐसे हमने इसकी कहानी गाँव से निकालकर लाई है, जिसका इंतजार भी सभी कर रहे थे।
हिट मशीन व भोजपुरी के रजनीकान्त कहे जाने वाले ख़ेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हूँ। मेरे घर में आज भी किसानी की जाती है और समय निकालकर मैं भी खेती में हाथ बटाटा हूँ। मैं अपनी जीविकोपार्जन के लिए दिल्ली में लिट्टी चोखा भी बेचा है। इसलिए यह फ़िल्म और किसान की समस्या मेरे दिल के करीब है। फिल्म के निर्माता प्रदीप के शर्मा जी को तहेदिल से धन्यवाद ऐसी फिल्म का निर्माण करने लिए और साथ फ़िल्म के निर्देशक पराग पाटिल को भी दिल से धन्यवाद एक बेहतरीन फ़िल्म का डायरेक्शन करने लिए। दर्शकों से गुजारिश है कि आप सब 12 अक्टूबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में पूरे परिवार के साथ जाईये और फ़िल्म लिट्टी चोखा का आनन्द लीजिए।

लिट्टी चोखा’ फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के कैप्सन में डेट साफ बताते हुए लिखा कि 12 अक्टूबर यानि दुर्गा पुजा के सप्टमी के दिन ‘लिट्टी चोखा’ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में रिलीज होगी। उन्होंने इस फिल्म को बड़ी खूबसूरती से बड़े पर्दे पर उतारने की सफल कोशिश की है। फिल्म के बारे में बताते हुए पराग ने कहा कि आप जब फिल्म देखेंगे तो उम्मीद से कहीं ज्यादा पाएंगे। हमने हर पहलू पर बारीकी से काम किया है। पूरी टीम की मेहनत का नतीजा आप दुर्गा पूजा पर देख पाएंगे। फिल्म बेहद सहज और सरल है, इसलिए मेरी अपील होगी कि आप पूरे परिवार के साथ जाकर फ़िल्म देखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *