बोलबम गीत ‘ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से’ में लवली काजल ने देवघर से मंगवाया सिंदूर

सावन का महीना और भोले बाबा की भक्ति की छटा ही निराली है। चहुँओर हर हर भोले बम बम भोले का नारा और कांवरियों का समूह देखने और सुनने को मिलता है। इस पावन महीने में एक से बढ़कर एक शिवभक्ति के गाने इन दिनों वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज किये जा रहे हैं।

ऐसे में सिंगर काजल राज का गाया हुआ और एक्ट्रेस लवली काजल पर फिल्माया हुआ बोल बम गीत ‘ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक पत्नी अपने पति से कहती है कि देवघर में जाकर जल चढ़ाने के बाद क्या क्या शौक-श्रृंगार की चीजें देवघर से लाना है।

इस गाने को सिंगर काजल राज ने मधुर व सुरीली आवाज में गाया है। सिंगर की सुर और एक्ट्रेस की अदा का तालमेल गानों को सुपर बना रहा है। इस गाने के वीडियो में लवली काजल अपने पति से कहती हैं कि ‘जात बानी देवघर त भूल जनि जाईब, हमरो समान पिया याद कsके लाईब… चूड़ी कंगन बिंदिया बाली, ले ले लाईब लाली लाली जुड़वा, सइयां लेले लाईब मांग के सेनुरवा हो..’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी बोलबम सांग ‘ले ले अइहा सेनुरवा सइयां देवघर से’ को बिग लेबल पर पिक्चराइजेशन किया गया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर काजल राज हैं। ऐक्ट्रेस लवली काजल हैं। गीतकार सागर परदेसी के लिखे इस गीत को संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत से सजाया है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं। मिक्स मास्टर राज शर्मा ने किया है। इस गाने का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *