वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया बोलबम सांग ‘दूल्हा देसी चाही’

भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की अदाओं के चाहने खूब है। अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज के कारण वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। माही के गाने भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब धमाल मचाते है। वहीं सिंगर शिवानी सिंह की बात करें तो उनका गाया गाना भी लोगो को खूब पसंद आता है हाल ही में माही श्रीवास्तव और शिवानी सिंह का नया बोलबम गाना ‘दूल्हा देसी चाही’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे और यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। गाने के वीडियो में माही का देसी लुक काफी जबरदस्त है। इसमें माही ने सावन के महीने में भोले बाबा को प्रसन्न करते हुए उनसे अलनी लिए देसी दूल्हे की मांग की है कि मुझे कुछ और नहीं चाहिए भोला जी बस एक देसी दूल्हा दे दो। गाने में माही भोलेनाथ जी की मूर्ति के आगे खड़े होकर कहती है कि
ना घरे पंख नही कूलर न एसी चाहिए भोला जी…मां ने कहलवा हमार दूल्हा देसी चाही भोला जी…।

गाने में माही के चेहरे की मुस्कान बेहद ही मनमोहक है जो दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफी है, वही इसमें शिवानी सिंह आवाज भी जबरदस्त तरीके से काम कर रही है। लोगों की जुबान पर गाना चढ़ने में समय नहीं लग रहा है। क्योंकि गाना बहुत ही स्वीट एंड सिंपल है।

जो आते ही दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गया है। वैसे भी सावन में भोलेनाथ के गीत हर किसी की जुबान पर होते हैं। वही इस गाना में बहुत ही रमणीय लोकेशन का उपयोग किया गया है। जो इसे और भी सुंदर बना रही हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत वीडियो सांग ‘दूल्हा देसी चाही’ की सिंगर शिवानी सिंह है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, वही इसका म्यूजिक आर्या शर्मा का है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने का डायरेक्शन विज्हेल और कोरियोग्राफर गोल्डी जैसवाल हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *