फ़िल्म बेगुनाह का पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरो पर

स्कामखी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म बेगुनाह का पोस्ट प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है और बहुत जल्द ट्रेलर आने की संभावना है। लाजवाब कॉन्सेप्ट पर बनी इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका सुपरस्टार रितेश पाण्डेय,यूट्यूब गर्ल चाँदनी सिंह और क्यूट गर्ल प्रियंका रेवारी है।
इस फिल्म का निर्माण साउथ की दो खूबसूरत यंग लेडी चेतना झांब और निशा योगीश्वर ने किया है। जिस स्टेट में भोजपुरी भाषा बहुत कम बोली और समझी जाती है अब वहाँ से यंग लोग भोजपुरी फ़िल्म जगत में इंटरेस्ट ले रहे है फिल्मो का निर्माण कर रहे है ये सम्पूर्ण भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री और भोजपुरी भाषी लोगो के लिए गर्व की बात है कि भोजपुरी भाषा का ग्राफ धीरे धीरे पूरे देश मे फैल रहा है। फ़िल्म की कहानी की बात करे तो कहानी बहुत ही इंटरेस्टिंग है जिसमे हॉरर भी देखने को मिलेगा डरने वाला हॉरर नही पहली बार ऐसा हॉरर देखने को मिलेगा जिसमे आप डरने के बजाय अपनी हँसी नही रोक पाएंगे यानी हॉरर कॉमेडी फ़िल्म देखने को मिलेगी। फ़िल्म की निर्मात्री चेतना झांब और निशा योगीश्वर ने कहा की फ़िल्म #बेगुनाह मेरी पहली भोजपुरी फ़िल्म है अपनी इस फ़िल्म के माध्यम से आप सभी दर्शको का मनोरंजन करने आ रहे है उम्मीद है आप सभी को हमारा ये नया प्रयास है बेहद पसंद आयेगा।
फ़िल्म का निर्माण स्कामखी एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है जिसकी निर्मात्री चेतना झांब और निशा योगीश्वर है और निर्देशक धीरू यादव है। हेड ऑफ प्रोडक्शन रामा प्रसाद है।इस बेहतरीन कहानी को चेतना झांब ने लिखा है और गीत संगीत संतोष पुरी का है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रितेश पाण्डेय,चाँदनी सिंह,प्रियंका रेवारी,संजय पाण्डेय, महेश आचार्य,सोनू पाण्डेय और इशांत सिंह आदि कई कलाकार नजर आयेंगे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *