जय यादव, शुभी शर्मा स्टारर फिल्म “थावेवाली मां” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 7 अक्टूबर को B4U भोजपुरी टीवी चैनल पर

इस नवरात्रि के शुभ अवसर पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चहेते एक्टर जय यादव और भोजपुरी की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा स्टारर फ़िल्म थावेवाली मां का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर B4U चैनल पर होने जा रहा है। भोजपुरी दर्शकों के चहेते अभिनेता जय यादव और ऎक्ट्रेस शुभी शर्मा ने अपने फैन्स और दर्शकों से अपील की है कि उनकी फिल्म थावेवाली मां को B4U भोजपुरी टीवी चैनल पर देखें। शुभी शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही प्यारी पारिवारिक फ़िल्म है और हम चाहते हैं कि लोग इसे परिवार के साथ बैठकर टीवी पर देखें और थावेवाली मां का आशीर्वाद लें। यह फ़िल्म 7 अक्टूबर को शाम साढ़े 6 बजे और 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे B4U के भोजपुरी चैनल पर दिखाई जाएगी।
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के व्यस्त एक्टर जय यादव अपनी इस भोजपुरी फिल्म “थावेवाली मां” को लेकर बेहद उत्साहित है। फ़िल्म में जय यादव और शुभी शर्मा का आकर्षक लुक तो है ही इसमे थावेवाली मां का चमत्कार भी नजर आने वाला है। जैसा कि टाइटल है फ़िल्म की कहानी भी थावेवाली मां के चमत्कारों पर आधारित है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती में B4U टीवी चैनल की इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग की गई है। जय यादव के साथ इस फिल्म में भोजपुरी की ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा सशक्त भूमिका में नजर आने वाली हैं। जय यादव पहली बार शुभी शर्मा के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है।
B4U मोशन पिक्चर्स इन असोसिएशन विथ हाईआईक्यू एंटरटेनमेंट एलएलपी प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता हैं संदीप सिंह व अरविंद कुमार अग्रवाल। फिल्म के निर्देशक है अजय कुमार झा। कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण हैं। B4U की टीम में मारुदा शर्मा, नेहा उपाध्याय और विशाल यादव हैं।
फ़िल्म के संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार प्यारेलाल यादव, शेखर मधुर, लेखक रंजन अग्रवाल, छायाकार हरीश सावंत, एडिटर गोविन्द दूबे, कोरियोग्राफर प्रवीण सेलार, कला निर्देशक संजय कुमार और निर्माण नियंत्रक रौनक मिश्रा हैं।
इस फिल्म में जय यादव और शुभी शर्मा के साथ किरन यादव, कृष्णा कुमार, विनोद मिश्रा, सोनिया मिश्रा, जे नीलम, दीपक सिन्हा, संजीव सोलंकी, संजीव मिश्रा, लोटा तिवारी, रीतू पाण्डेय, प्रज्ञा तिवारी इत्यादि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *