आ रहा है कल नीलकमल सिंह और नीलम गिरी का ‘जरनेटर’

नीलकमल सिंह और नीलम गिरी के 'जरनेटर' से शुरू हो रही है धमाकेदार सप्ताह की शुरुआत

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के धमाकेदार सप्ताह की शुरुआत होने जा रही है। धमाकेदार सप्तह की शुरुआत ही बवाल सांग से होने जा रही है। इस सांग को किसी ऐसे वैसे ने नहीं बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। सांग के बोल ‘जरनेटर’ भी एक दम गज़ब और कातिलाना है। जो रिलीज होते ही वायरल हो जाने वाले हैं। सांग में ट्रेंडिंग गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री नीलम गिरी नजर आने वाली है।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत जरनेटर में नीलकमल सिंह और नीलम गिरी की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। जरनेटर को निर्माता रत्नाकर कुमार द्वारा बड़े ही भव्य पैमाने पर वीडियो निर्देशक भोजपुरिया में मार्ग दर्शन में फिल्माया गया है। लेखक आशुतोष तिवारी के लिखे ‘जरनेटर’ में अपने संगीत से जान फूंकी है संगीतकार आर्य शर्मा ने।
कोरियोग्राफर राहुल यादव के इशारे पर नीलकमल सिंह और नीलम गिरी साथ में कदम से कदम मिलते नजर आ रहे हैं। वही गीत के एडिटर मीत जी और डीआर रोहित हैं। गाने के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के पास हैं।
आपको बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के धमाकेदार सप्ताह की शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री के बवाल सिंगर नीलकमल सिंह से होने जा रही है। 16 अक्टूबर को नीलकमल सिंह की मधुर आवाज में पहला गाना रिलीज किया जाएगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को देसी स्टार समर सिंह अपना देसी अंदाज दिखाने वाले हैं। इसके बाद 18 अक्टूबर को सुपरस्टार रितेश पांडे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से अपनी मधुर आवाज में तान छेड़ने वाले हैं। 19 अक्टूबर को सिंगर अनुपमा यादव अपना नया वीडियो सांग लेकर आएगी। इसके बाद 20-21 अक्टूबर को रोमांटिक स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज अपने एक से बढ़कर एक बेहतरीन गीत पेश करके सभी को मंत्रमुग्ध कर देने वाले है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *