खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की नंबर वन जोड़ी ने लगाया सुपरहिट चार फिल्मों का चौका

खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की नंबर वन हिट जोड़ी ने रचा इतिहास, लगाया सुपरहिट चार फिल्मों का चौका

बॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार गोविंदा और डायरेक्टर डेविड धवन की हिट जोड़ी की मिसाल दी जाती थी। एक समय में उनकी जोड़ी हिट मानी जाती थी। दोनों जब भी कोई फिल्म साथ में करते थे उसे हिट ही होना था। ठीक वैसे ही अब भोजपुरी में भी सुपरस्टार हीरो खेसारी लाल यादव और टैलेंटेड डायरेक्टर पराग पाटिल की जोड़ी बन गई है। दोनों ने अभी तक साथ में चार भोजपुरी फिल्में की है और वह चारों ही फिल्में सुपरहिट रही हैं। खेसारी के डांस, एक्सप्रेशंस और एक्टिंग के स्टाइल को देखा जाए वो कमाल के हैं, इसलिए तो कई बार लोग उनकी तुलना गोविंदा से करते हैं। गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा जगत में इन दिनों सुपरस्टार हीरो खेसारी लाल यादव और डायरेक्टर पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा की नंबर वन सुपरहिट जोड़ी सुर्खियों में है। सुपरहिट ब्लॉक बस्टर पहली भोजपुरी फ़िल्म ‘संघर्ष’, दूसरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’, तीसरी फिल्म ‘आशिकी’ और चौथी सुपरहिट फिल्म ‘बोल राधा बोल’ से यह हीरो और डायरेक्टर की नंबर वन जोड़ी ने सुपर हिट चार चौका लगाया है, जिससे उन्होंने एक नया इतिहास भोजपुरी इंडस्ट्री में रच दिया है।

भोजपुरी सिने जगत में ऐसा पहली बार हुआ है, जब हीरो और डायरेक्टर ने एक साथ बैक टू बैक सुपरहिट फिल्में दी है। उनकी जोड़ी में रिलीज हुई चारों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट का परचम लहराते हुए इतिहास भी रचा है। वाकई एक साथ चार सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म बैक टू बैक देना बहुत बड़ी बात है। उनकी इस नंबर वन जोड़ी की चर्चा व सराहना फ़िल्मी गलियारे में खूब हो रही है।
गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव के साथ पराग पाटिल ने पहली भोजपुरी फिल्म ‘संघर्ष’ किया था, जिसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। दूसरी फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ और तीसरी फिल्म ‘आशिकी’ किया था, जिसके निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं। चौथी फ़िल्म ‘बोल राधा बोल’ के निर्माता विजय यादव हैं। इन चारों फ़िल्मों ने सिनेमाघरों में बम्पर ओपेनिंग लेने के साथ-साथ इतिहास भी रचा है।

बात करें फ़िल्म ‘बोल राधा बोल’ की तो यह फ़िल्म पंजाब, उत्तर प्रदेश, मुंबई, बिहार, झारखंड में सफलतापूर्वक सुपरहिट का पताका फहराते हुए तीसरे सप्ताह में एंट्री कर गई है। सिनेमाघरों में इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिलता है।
वेब म्यूजिक प्रस्तुत और  साँवरे फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ को देश भर में रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के निशांत उज्ज्वल रिलीज किया है। फिल्म के निर्माता विजय यादव, निर्देशक पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा हैं। सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव व श्रद्धा विजय यादव हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *