ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन चाँदनी सिंह की जोड़ी पटना से जर्मनी तक मचा रही धमाल

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और यूट्यूब क्वीन चाँदनी सिंह की जोड़ी यू पी,बिहार और झारखण्ड के अलावा अब जर्मनी जैसे देश मे धमाल मचा रही है,अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें जर्मनी के एक रेस्टोरेंट में खेसारी लाल यादव व चाँदनी सिंह का गाना मिलते ‘मरद हमके भूल गईलु’ रेस्टोरेंट के टी वी पर बजता हुआ दिखाई दे रहा है। ये भोजपुरी फ़िल्म जगत के लिए गर्व की बात है कि अब भोजपुरी भाषा को देश के साथ साथ विदेशो में भी पसंद किया जा रहा है। बता दे खेसारी लाल यादव व चाँदनी सिंह की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते है इसलिए ये जोड़ी जब भी आती है धमाका करती है हाल ही में इनका एक छठ गीत ‘घूंटी भर मोर धोती भीजे’ रिलीज हुआ जो दर्शको को बेहद पसंद आ रहा है इस गाने को 1 दिन में 3 मिलियन से ज्यादा लोगो ने देखा है।
चाँदनी सिंह ऐसी अभिनेत्री है जो अपनी सभ्यता और संस्कृति को नही भूलती वो जब भी नजर आती है देशी लुक में नजर आती है और उन्होंने साबित कर दिया कि देशी लुक में भी गाने हिट हो सकते है ।
चाँदनी सिंह पहली भोजपुरी अभिनेत्री है जिनका सोलो गाना देखे खातिर तरसे भतार 300 million से ज्यादा लोगो ने देखा है और वो एकमात्र अकेली ऐसी अभिनेत्री है जिनके 100 मिलियन क्लब में सबसे ज्यादा गाने है।
बात चाँदनी सिंह के हिट्स गानो की करे तो जिनमे से मिलते मरद हमके भूल गईलु-355 Million,शादी होखते जान भुला जइबू का-160 Million, ललकि ओढनिया चटकार-150 Million,मौगी खेले पब जी-150 Million,पलंग करे चोय चोय -80 Million,नइखे जात त का करी-61 Million,नून रोटी खायेंगे -61 Million,रोवा तारे सैया-51 Million,एक्शन से भरपूर-50 Million,लईकी धोखेबाज-53 million और हाल ही में तन्वी म्यूजिक पर इनके 3 गाने “तेरो लल्ला मईया”ननदो और नौकरी दो या छोकरी दो” सुपरहिट रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *