ट्रेंडिंग में देसी स्टार समर सिंह का गाना टुकुर टुकुर, फैंस को कहा थैंक यू

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के गानों की क्वालिटी ऐसी होती है और उनकी फैन फॉलोइंग इतनी बड़ी है कि उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। समर सिंह और आकांक्षा दूबे इस समय इंडस्ट्री की सबसे हिट और हॉट जोड़ी मानी जा रही है। अब तक इनके जितने भी गाने आए हैं सभी ने मिलियंस में व्यूज क्रिएट किए हैं। अब इस हिट जोड़ी ने अपने नए सांग “टुकुर टुकुर” के द्वारा धमाल मचा दिया है। यह शानदार गीत टिप्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है और लाखों व्यूज मिल रहे हैं, साथ ही यह 44 नम्बर पर ट्रेंड भी कर रहा है। इस गाने के वीडियो में हीरोइन आकांक्षा दूबे ने अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया है। लोगों को इस भोजपुरी गाने का वीडियो बेहद पसंद आ रहा है,जो भव्य रूप से फिल्माया गया है। इस गाने में समर सिंह की क्या एंट्री होती है, बाइक पर स्टाइलिश अंदाज में जब वह आते हैं तो किसी फिल्म का शूट लग रहा होता है। आकांक्षा दूबे भी इस गाने में जितनी खूबसूरत दिख रही हैं वो उससे पहले किसी गाने में नहीं दिखीं। समर सिंह ने इस गीत के ट्रेंड होने पर सोशल मीडिया के द्वारा सभी को धन्यवाद कहा है “बहुत ही प्यारा गीत “टुकुर टुकुर अब ट्रेंडिंग सांग बन गया है। आप सभी का दिल से धन्यवाद।”
इस नए भोजपुरी गाने को समर सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है और गाने के लिरिक्स सोनू सरगम ने लिखे हैं। इसका मधुर संगीत रौशन सिंह ने तैयार किया है। इस वीडियो सांग को गोल्डी जयसवाल बॉबी जैक्सन ने डायरेक्ट किया है जिसके डीओपी सन्तोष यादव, नवीन यादव हैं। एडिटर पप्पू वर्मा हैं।परिकल्पना मनोज लाल यादव की है। मैनेजर अफजल शाह हैं। सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी गीत काफी लाइक और शेयर किया जा रहा है और समर सिंह और आकांक्षा दूबे की शानदार परफ़ॉर्मेंस लोगों को खूब भा रही है।