रक्षाबंधन पर जारी किया गया आर्यन सिंह अभिनीत राजेन्द्र कुमार मौर्या निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘बराह’ का फर्स्ट लुक

राजेन्द्र कुमार मौर्या निर्देशित भोजपुरी फिल्म 'बराह' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, नये अंदाज में दिखे आर्यन सिंह

डॉ.आई.डी. सागर मूवीज प्रस्तुत आर्यन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘बराह’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट

भोजपुरी सिनेमा के बदलते परिवेश में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कॉन्सेप्ट के साथ भोजपुरी फिल्मों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें कुछ फिल्में जमीनी हकीकत को भी बयाँ करती हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर्व पर नवोदित अभिनेता आर्यन सिंह को लेकर बनाई गई अद्भुत कथानक वाली, जीवन से जुड़े सब्जेक्ट पर आधारित भोजपुरी फिल्म बराह’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है। फर्स्ट लुक के पोस्टर में मुक्तिधाम गंगा किनारे जलती चिताओं के पास हाथ में लाठी लिये, कंधे पर लाल गमछा रखे, बढ़े हुए बाल दाढ़ी में बहुत ही बेबस और करुण स्थिति में आर्यन सिंह दिख रहे हैं। अगर फिल्म के फर्स्ट लुक के इस पोस्टर को गौर से देखा जाय तो देखकर दिल दहल जाता है और हर किसी को बहुत कुछ सोचने पर मजबूर कर देता है। यह फर्स्ट लुक अपने आप में बहुत ही अद्भुत और मार्मिक चित्रण से भरपूर है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने फर्स्ट लुक के पोस्टर में जब इस तरह का कॉन्सेप्ट प्रेजेंट किया है तो सोचिए फिल्म कैसी बनी होगी और इसका कथानक जीवन की सत्यता से कितना जुड़ा हुआ होगा?

गौरतलब है कि आज का समाज, परिवार, सनातन धर्म, भगवान विष्णु का बराह अवतार और समाज में बराह को देखने का नजरिया आदि कई तथ्यों को लेकर अद्भुत विषय पर बड़े कैनवास पर फिल्म ‘बराह’ बनाई गई है। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में आर्यन सिंह और शाइना सिंह हैं। उनकी केमिस्ट्री काफी अलग दिखने वाली है। यह भोजपुरी की पहली फिल्म है, जिसमें हीरो और हीरोइन के बीच कोई रोमांटिक केमेस्ट्री नहीं है, ना तो वे पति-पत्नी के किरदार में हैं। दोनों कलाकार की अपनी अलग-अलग जीवनी है।
डॉ.आई.डी. सागर मूवीज प्रस्तुत इस फ़िल्म के निर्माता डॉ. आई.डी. सागर हैं। फिल्म के कथाकार, पटकथाकार, गीतकार व निर्देशक राजेन्द्र कुमार मौर्या हैं। को-प्रोड्यूसर प्रियंका सिंह व डॉ. शैलेश रउशा हैं। संगीतकार अमन श्लोक हैं। छायांकन चन्द्रिका प्रसाद गुप्ता ने किया है। मारधाड़ हीरा लाल यादव, संकलन उपेन्द्र विकम नृत्य संतोष सर्वदर्शी व अमित कश्यप, कला राम बाबु ठाकुर का है। कार्यकारी निर्माता ब्रीजल मोदी (प्रेम), शैलेश विश्वकर्मा, मुकेश यादव व मेघना भास्कर, प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। पोस्ट प्रोडक्शन बॉलीवुड उमंग (मुंबई) में किया गया है। पब्लिसिटी डिजाईनर प्रशांत हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार आर्यन सिंह, शाइना सिंह, उमेश सिंह, बालेश्वर सिंह, हीरा लाल यादव, डॉ रोहित राज, अनीता मिश्रा, दिव्या सिंह, रिया यादव, मास्टर शुभम, मास्टर डॉन, बेबी मुनिया, राम अवतार यादव, सीताराम यादव, दिलीप मिश्रा, सुधीर चंचल, मनीष सिंह, प्रदीप मित्रा, मनीष मिश्रा, सुशील प्रजापति, नारद शर्मा, रणजीत सिंह, जगदीश यादव, अंगद गोड़, मुंशीजी, मोनू शर्मा आदि हैं।

उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण सामाजिक भोजपुरी फिल्म ‘बराह’ के निर्माता आई.डी. सागर और लेखक, गीतकार व निर्देशक राजेन्द्र कुमार मौर्या ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारी फ़िल्म ‘बराह’ सम्पूर्ण सामाजिक फ़िल्म है। इस फ़िल्म की विषय वस्तु हर किसी का दिल छू लेगी। आज का समाज, परिवार, सनातन धर्म, भगवान विष्णु का बराह अवतार आदि कई कड़ी को एक सूत्र में पिरोकर एक बेहतरीन फ़िल्म बनाने का हमने प्रयास किया है। साथ ही यह फिल्म मल्टीप्लेक्स के ऑडियंस को भी ध्यान में रखकर बनाई गई है। उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि यह फ़िल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ समाज में संदेश देने का भी कार्य करेगी। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला मऊ के विभिन्न क्षेत्रों की गई है, साथ ही दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम घाट पर भी कई मार्मिक और दिल छू लेने वाले दृश्यों का फिल्मांकन किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *