अरविन्द अकेला कल्लू व शिल्पी राज का धमाल गाना “बघवा जिला बक्सर” डीआरएस म्यूज़िक से हुआ रिलीज, सौम्या पाण्डेय ने ग्लैमर के लगाए ठुमके

भोजपुरी के सुपर स्टार अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज अपने फैन्स के लिए एक शानदार गाना “बघवा जिला बक्सर” लेकर आ गए है। अरविन्द अकेला कल्लू खूबसूरत सौम्या पाण्डेय के साथ गजब डांस करके धमाल मचा रहे हैं। इस वीडियो सांग को डीआरएस म्यूज़िक के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज किया गया है, कुछ ही घन्टे में काफी व्यूज मिल गए हैं। इसका पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर आउट किया गया था और लोग गाने का इंतजार कर रहे थे। गाना आते ही यूटयूब पर गर्दा उड़ा रहा है। गाने में अरविन्द अकेला कल्लू के अपोज़िट हीरोइन सौम्या पाण्डेय बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज में यह वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से शानदार लोकेशन्स पे फ़िल्माया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और उनकी ऎक्ट्रेस के बीच गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग ही रूप में दिख रहे है।

डीआरएस म्यूज़िक प्रस्तुत इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका लिंक शेयर करते हुए लिखा है “डीआरएस म्यूज़िक से आ गया है बहुत ही प्यारा गीत….बघवा जिला बक्सर.. आप लोग प्यार दें।” इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू का एनर्जी से भरपूर डांस देखने लायक है। सौम्या पाण्डेय कलरफुल कॉस्ट्यूम्स में हद से ज्यादा ग्लैमरस और हॉट लग रही है। उनका डांस देखते ही बनता है। गाना यूथ में काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने के गीतकार आशुतोष तिवारी, संगीतकार रौशन सिंह हैं। प्रोड्यूसर धीरज सिंह हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर रितिक आरा हैं। एडिटर दीपक पंडित हैं। डीओपी रंजीत के सिंह हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *