अरविन्द अकेला कल्लू का धमाकेदार छठ गीत ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ रिलीज

छठ पूजा के महापर्व से पूर्व भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में छठ गीतों बाढ़ सी आ गई है। यूट्यूब पर रोजाना किसी न किसी सुपरस्टार सिंगर का छठ सांग रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में भोजपुरी के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू अपने फैन्स के लिए धमाकेदार छठ गीत ‘गंगा जी के निर्मल पनिया’ लेकर आएं हैं। इस धमाल वीडियो सांग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल युट्युब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है। अरविन्द अकेला कल्लू और अंजली भारती की आवाज में यह छठ का वीडियो सांग बेहतरीन तरीके से और काफी भव्य रूप से फ़िल्माया गया है। इस गाने में अरविन्द अकेला कल्लू और उनकी ऎक्ट्रेस के बीच गजब केमिस्ट्री नजर आ रही है। इसमे अरविन्द अकेला कल्लू एक अलग ही रूप में दिख रहे है।

Link: https://youtu.be/3H4te5NQpMs

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत सांग को बहुत ही बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। इसमें कई जूनियर आर्टिस्ट को लेकर छठ गीत को भव्य बनाया गया है एवं उनकी द्वारा छठी मइया की पूजा अर्चना की सामग्री तैयार की जा रही है।
इस गाने को लेकर अरविन्द अकेला कल्लू भी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि “कल वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से आ रहा है बहुत ही प्यारा पारंपरिक अंदाज में छठ गीत..जय छठी मैया…..।”
इस गाने के गीतकार रौशन सिंह विश्वास, संगीतकार प्रियांशू सिंह हैं। प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक पंकज सोनी हैं। परिकल्पना अरबिंद मिश्रा की है। एडिटर प्रकाश हैं। गुड्डू जी पाण्डेय, हनुमान जी पाण्डेय और सुजीत मीडिया आरा का सहयोग है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *