खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म ‘बोल राधा बोल’ का गाना ‘रे लबरी भभरी ना खियइले’ हुआ रिलीज,

ग्लोबल स्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी सुर्खियों में है हालिया रिलीज हुई भोजपुरी फ़िल्म “बोल राधा बोल” को लेकर। यह फ़िल्म दीपावली पर पंजाब, उत्तर प्रदेश, मुंबई के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई, जिसे बम्पर ओपनिंग मिली और दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिला। अब यह फ़िल्म छठ पूजा महापर्व पर बिहार, झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जिसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों का भारी हुजूम सिनेमाहाल पर दिखा है। ऐसे में इस फ़िल्म का अर्बन स्टाइल में फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘रे लबरी भभरी ना खियइले’ वेव म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने मजेदार अंदाज में गाया है और उनके साथ प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह अपनी आवाज दिया है। इस गाने के गीतकार व संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं। इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव काफी अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं और उनके साथ साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस मेघा श्री मजेदार कमेस्ट्री जमाते हुए दिख रही है। इस गाने का पिक्चराइजेशन आम भोजपुरी फिल्मों से काफी लग स्टाइल में किया गया है। यह गाना देखने और सुनने में काफी मस्त लग रहा है।

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव और मेघाश्री स्टारर भोजपुरी फिल्म “बोल राधा बोल” को सिनेमाघरों में बंपर ओपनिंग के साथ दर्शकों का भरपूर प्यार, आशीर्वाद मिल रहा है। सिनेमा हॉल पर दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शकों में गजब का जोश इस फिल्म के प्रति देखने में मिल रहा है। इस फिल्म के निर्माता हैं बहुत सारी सुपरहिट फिल्मों के मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। निर्देशन की कमान संभाली है पराग पाटिल स्टाइल सिनेमा ने। इस फ़िल्म से खेसारी लाल यादव, विजय यादव और पराग पाटिल की तिकड़ी वाकई में दर्शकों के बीच फुल टू धमाल मचा रही है।
वेव म्यूजिक प्रस्तुत और  साँवरे फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म ‘बोल राधा बोल’ को देश भर में रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के निशांत उज्ज्वल रिलीज किया है। फिल्म के सह निर्माता कुलदीप श्रीवास्तव व श्रद्धा विजय यादव हैं। लेखक मनोज के. कुशवाहा हैं। संगीतकार छोटे बाबा, कृष्णा बेदर्दी हैं।  गीतकार प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, प्रेम प्रकाश सिंह व छोटू यादव हैं। छायांकन आर.आर. प्रिंस, संकलन दीपक जउल, राजेश शाह मारधाड़ दिलीप यादव, पार्श्व संगीत असलम सुरती, नृत्य कानू मुखर्जी, महेश आचार्य, कला राम बाबू ठाकुर का है। पोस्ट प्रोडक्शन दिव्य ज्योति डिजिटल ने किया है। ड्रेस डिजाईनर नानु फैशन (विद्या विष्णु) हैं। डीआई रोहित सिंह व अमन कुमार ने किया है। प्रोमो उमेश मिश्रा, एफ एक्स शिवम गुर्जर, ध्वनि मुद्रक अविनाश सिंह का है। प्रचारक समरजीत, रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव, कार्यकारी निर्माता अखिलेश राय, स्टिल्स पंकज सिंह हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *