फिल्म निर्देशक राम जे पटेल की ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ का फर्स्ट लुक लांच

श्री सदगुरू इंटरटेंमेंट हाउस और रीगल फिल्‍म एंड म्‍यूजिक प्रोडक्‍शन के संयुक्त तत्वाधान में निर्मित भोजपुरी फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ फर्स्ट लुक रक्षाबंधन के पावन मौके पर लांच किया है। भोजपुरी फिल्म पंगेबाज के बाद एक बार फिर फिल्म निर्देशक राम जे पटेल और राऊडी हीरो प्रेम सिंह जोड़ी में दर्शकों के बीच फ़िल्म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ आ रही है। केंद्रीय भूमिका में प्रेम सिंह काफी चैलेंजिंग किरदार में नजर आने वाले हैं। उनकी नायिका भोजपुरी क्वीन गुंजन पंत हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। साथ विमल पांडेय में पॉवरफुल किरदार में नजर आने वाले हैं। ओम सिने वीजन की नवीनतम प्रस्तुति भोजपुरी फिल्‍म ‘चांद जइसन दुल्हिन हमार’ के निर्माता अरूण कुमार दूबे हैं। निर्देशक राम जे पटेल हैं। लेखक समशीर सेन हैं। गीतकार प्‍यारेलाल यादव, शेखर मधुर, विनय निर्मल और पिंटू गिरि के गीतों को इस फिल्म के लिए अपने संगीत से सजाया है संगीतकार शान कुमार ने। इस भोजपुरी फिल्म के डीओपी सम्राट सिंह और कोरियोग्राफर अशोक हैं। मुख्य कलाकार प्रेम सिंह, गुंजन पंत, विमल पांडेय, पल्‍लवी कुलकर्णी, दीपक सिन्‍हा, विनोद मिश्रा, जे पी सिंह, अरूण कुमार दूबे, सुनील दत्त पांडेय, साहब लालधारी, पूनम राज, रवीना सिंह, चंद्रमुखी आदि हैं।

Show More

Related Articles