पवन सिंह ने दिया गुंजन सिंह के जन्मदिन का तोहफा, फिल्म “जिगर के टुकड़ा” का किया भव्य मुहूर्त

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने स्टार गायक व नायक गुंजन सिंह के जन्मदिन को बहुत ही खास और यादगार बना दिया। जी हां, गुंजन सिंह के जन्मदिन को खास बनाते हुए पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर में भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान के सेट पर भव्य पैमाने पर धूमधाम से भोजपुरी फिल्म जिगर के टुकड़ा का मुहूर्त किया और हर्षोल्लास के साथ केक काटा यानि कि यह फिल्म गुंजन सिंह के लिए पवन सिंह का नायाब तोहफा है। देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में पवन सिंह और गुंजन सिंह पहली बार एक साथ धूम मचायेंगे। उनके फैन्स को लम्बे समय से इतंजार था कि दो भाई एक साथ कब नज़र आएंगे तो अब वह घड़ी आ गई है। पवन सिंह से यह अनुपम भेंट पाकर गुंजन सिंह गदगद हो उठे और उन्होंने पवन सिंह का दिल से आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि पवन सिंह के प्रोडक्शन हाउस माँ अम्मा फिल्म्स के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म के निर्माता अजीत सिंह हैं। निर्देशक और सिनेमेटोग्राफर देवेन्द्र तिवारी हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही हैं। कार्यकारी निर्माता विष्णु सिंह हैं।  गौरतलब है कि माँ अम्मा फिल्म्स के बैनर तले निर्मित होने वाली पहली  भोजपुरी फिल्म ‘साइको सईयां’ का भी शुभ मुहूर्त पिछले दिनों मुंबई में किया गया था। उसका निर्देशन भी देवेन्द्र तिवारी करेंगे। जिसमें पवन सिंह और रितेश पांडे पहली बार साथ नज़र आएंगे। आपको बता दें कि गुंजन सिंह को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का फोन कॉल, मैसेज एवं सोशल मीडिया पर दिन-रात तांता लगा रहा। गुंजन सिंह ने अपने फैन्स, चाहने वालों को तहेदिल से धन्यवाद दिया और ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखने की कामना किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *