अंकुश राजा और नीलम गिरी का वीडियो सांग बनके मेहमान वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी से हुआ रिलीज़

मुंबई| सुपरहिट सिंगर अंकुश राजा और भोजपुरी की नई सेंशेसन नीलम गिरी का बहुप्रतीक्षित वीडियो सांग बनके मेहमान यूट्यूब पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल से रिलीज किया है। इस गाने में सिंगर एक्टर अंकुश राजा ने शानदार आवाज़ में गाया है। यह सैड सांग काफी पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में अंकुश राजा और भोजपुरी की नई सेंशेसन नीलम गिरि का गजब का परफॉर्मेंस दिख रहा है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी का यह नया धमाका सांग काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में मॉडर्न ड्रेस में अंकुश राजा और स्टाइलिश ड्रेस में नीलम गिरी धमाल मचाते व ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में नीलम ने कमाल परफॉर्मेंस करके अपनी अदा का खूब जलवा बिखेरा है। गीतकार बोस रामपुरी के लिखे इस गीत को मधुर संगीत से सजाया है शिशिर पांडेय ने। मिक्स मास्टरिंग रौशन सिंह ने किया है। वीडियो डायरेक्टर आर्यन देव है। डीओपी विजय, नितेश, एडीटर शुभम बाबू हैं।

उल्लेखनीय है कि  सुपरहिट सिंगर अंकुश राजा के साथ नीलम गिरी की जोड़ी खूब जम रही है। इसके पहले अंकुश राजा और नीलम गिरी ने सुपरहिट वीडियो सांग नथुनिया के डाली में धमाल मचा चुके हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत यह वीडियो सांग का भी बड़ी ही खूबसूरत फिल्मांकन किया गया है। नीलम गिरी की परफॉर्मेंस और उनकी एक्टिंग एबिलिटी जबरदस्त सुर्खियों में है।  अंकुश राजा और नीलम गिरी ने इस गाने में इतने बेहतर ढंग से परफॉर्म किया है कि रिलीज़ होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंकुश राजा ने कमाल का परफॉर्मेंस किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *