गौरव झा और काजल यादव की फिल्‍म ‘चिराग’ का गाना “मनबा सजन बहियाँ में भर ला” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से हुआ रिलीज

मुंबई| गौरव झा और काजल यादव की भोजपुरी फिल्‍म ‘चिराग’ का वीडियो सांग “मनबा सजन बहियाँ में भर ला” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस रोमांटिक सांग को प्रियंका सिंह और छोटे बाबा ने आवाज़ दी है। गीत लिखा है सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने, जिसे संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा ने।
इस गाने में फिल्‍म में गौरव झा और काजल यादव की केमेस्‍ट्री बेहद रोमांटिक लग रही है। ब्लू रंग की साड़ी में इस सांग में काजल यादव बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इस गाने को यूटयूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। गौरव झा और काजल यादव के फैन्स इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘चिराग’ का ट्रेलर भी वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था जिसे एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। फिल्‍म के ट्रेलर में अभिनेता गौरव झा और काजल यादव का जलवा खूब नजर आया है। इस फिल्‍म में गौरव झा राधे की भूमिका में नजर आ रहे हैं जिनको एक मुस्लिम लड़की यानी काजल से प्‍यार हो जाता है। उनकी प्रेम कहानी के बीच धर्म वाली राजनीति आ जाती है। इस फिल्‍म की कहानी आज के कई संवेदनशील मुद्दों पर बेस्ड है और समाज को एक आईना दिखाने वाला सिनेमा है।
चिराग के इस नए सांग मनबा सजन बहियाँ में भर ला” में गौरव झा के साथ काजल यादव की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है जिसमें दोनों सितारों का डांस कमाल का है। रमणीय लोकेशन पे इसे शूट किया गया है और फिर गौरव व काजल ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है।
उल्लेखनीय है कि अजिंक्‍या तारा फिल्‍म्स के बैनर तले बनी फिल्‍म चिराग के निर्माता दीनानाथ प्रसाद कुशवाहा और निर्देशक हेमताज अली हैं। लेखक शमशेर सिंह, गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल, डीओपी राहुल सक्सेना हैं। मारधाड़ हीरालाल यादव, नृत्य ज्ञान सिंह, एंथोनी,  संजय सुमन का है। मुख्य कलाकार गौरव झा, काजल यादव, हीरालाल यादव, ग्लोरी मोहन्ता, बालेश्वर सिंह, माया यादव, संजय वर्मा, वैभव राय, जेपी सिंह, मनीष राउत, हेमताज अली, मेराज खान हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *