समर सिंह का धांसू वीडियो सांग “नशीली नशीली” कर रहा है मदहोश, तेज रफ्तारी से मिलियन की ओर बढ़ रहा है

मुंबई| भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह का बोलबाला बरकरार है। वो जिस तरह से रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं, उनके फैन्स उनके गाने के और भी दीवाने हुए जा रहे हैं। नव भोजपुरी के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर रिलीज समर सिंह के नए गीत नशीली नशीली ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। मात्र कुछ ही घन्टे में गाने को लाखों व्यूज मिल गए हैं और यह बेहद तेज रफ्तारी से मिलियन के आंकड़े को छूने जा रहा है। यह समर सिंह की बेपनाह लोकप्रियता का ही परिणाम है कि उनके गाने प्रतिदिन एक मिलियन का रिकॉर्ड बनाते हैं।

आपको बता दें कि समर सिंह और ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज की आवाज़ में नया भोजपुरी गीत ‘नशीली नशीली’ नूपुर ऑडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसके धांसू टीज़र को भी काफी व्यूज मिले थे और फैन्स फुल वीडियो का इंतजार कर रहे थे। इसका वीडियो काफी जानदार और शानदार है जिसमें समर सिंह का जलवा दिख रहा है वहीं गाने में उनके साथ कोमल सिंह बेहद हॉट लग रही हैं।

गाने के बोल बेहद आकर्षक लिखे गए हैं। समर सिंह इसमें गाते हैं “नैना नशीली नशीली, मारे लू मुस्कि कटीली।” गाने को बेहद भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है। शानदार लोकेशन की वजह से यह वीडियो कमाल का लग रहा है। एक स्टेज परफॉर्मेंस के तर्ज पर इसको शूट किया गया है और ढेर सारे डांसर्स की वजह से गाना काफी हेवी बजट दिख रहा है।

इस वीडियो सांग में समर सिंह और कोमल सिंह की जोड़ी और केमिस्ट्री लाजवाब दिख रही है। इस गाने को प्रभु विशनपुरी ने लिखा है और संगीत संतोष राज ने दिया है। इस वीडियो का निर्देशन गोल्डी जायसवाल ने किया है। समर सिंह और शिल्पी राज ने इस गाने को खास अंदाज में गाया है। निर्माता राजेश गुप्ता, कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन, मैनेजर अफजल शाह हैं। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है।

 

 

भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर व सुपर स्टार गुंजन सिंह आजकल अपने म्यूज़िक वीडियो के साथ साथ फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। उनके गाने भी अब काफी तेज रफ्तारी से मिलियन क्लब में शामिल होते जा रहे हैं। उनका नया गाना “गुंजन सिंह मगध से” एक दिन में एक मिलियन से अधिक व्यूज पाने में सफल रहा है। जी हां, गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज गाने को अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस प्यार के लिए गुंजन सिंह ने अपने सभी चाहने वालों का दिल से शुक्रिया अदा किया है।

लिंक

गुंजन सिंह के गानों की सक्सेस की वजह यह है कि इनके हर गीत एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। उनके हर वीडियो में एक कहानी एक कॉन्सेप्ट पेश किया जाता है। इस गाने की स्टोरी भी बड़ी दिलचस्प है। जब उन्हें पता चलता है कि उनकी प्रेमिका की शादी किसी और से हो रही है तो वो एकदम गुस्से में आ जाते हैं और अपने दोस्तों के साथ शादी के समारोह में पहुंच जाते हैं और घर वाले से कहते हैं कि बोलो मेरी जान को आया है “गुंजन सिंह मगध से”।
गुंजन सिंह के इस मजेदार सांग को लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैन्स खूब अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है “धांसू गाना है वाह भैया वाह”। वास्तव में गाने का क्लाइमेक्स किसी फिल्म के सीन की तरह फ़िल्माया गया है।
यह गाना गुंजन सिंह और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है। गाने के खूबसूरत लिरिक्स को अमन अलबेला ने लिखा है संगीत दिया है आर्या शर्मा ने। डांस डायरेक्टर आर्यन देव, एडिटर प्रशांत सिंह रोहित सिंह, डीओपी राजेश राठौड़, रवि राठौड़ हैं। गाने में महिमा सिंह, निशा तिवारी की अदाकारी भी देखने लायक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *