‘इश्क़ तो इश्क़ है’ का फर्स्ट लुक लांच

दीपक पटेल के जन्मदिन पर

मुंबई| फ़िल्म सनम तू हमार हउ के हीरो दीपक पटेल के जन्मदिन पर उनकी दूसरी फिल्म “इश्क़ तो इश्क़ है” का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। फिल्म के पोस्टर के फर्स्ट लुक से ही पता चल रहा है कि यह फ़िल्म लवस्टोरी पर आधारित है। पोस्टर  में एक लाइन लिखी हुई “खत्म हो गयी इश्क़ की कहानी, बस कुछ अल्फाज बाकी है। रह गयी वो इश्क़, एक मुक्कमल सी याद बाकी है। उम्मीद है कि सिनेप्रेमियों को फिल्म का फर्स्ट लुक बेहद पसंद आयेगा।
गौरतलब है कि लयरना मोशन पिक्चर एवं शिवनंदन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित होने जा रही फिल्म इश्क़ तो इश्क़ है का प्री-प्रोडक्शन का कार्य शुरू हो गया है। जिसकी शूटिंग लॉकडाउन के बाद शुरू होगी। फिल्म के निर्माता लायरना मोशन पिक्चर हैं। फ़िल्म का निर्देशन भोजपुरी फ़िल्म जगत के यंग डायरेक्टर सूरज कुमार गिरी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी खुद सूरज कुमार ने ही लिखा है। फ़िल्म में संगीत ओम झा ने दिया है। गीत विनय निर्मल, संजय गिरी, प्रेम यादव व प्रकाश बारूद ने लिखा है। फ़िल्म का छायांकन विपिन प्रसाद जी कर रहे हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। फ़िल्म के प्रचारक रामचन्द्र यादव व सोनू यादव हैं।
फ़िल्म में मुख्य भूमिका में दीपक पटेल और दीक्षा यात्री नजर आएंगे। अन्य प्रमुख भूमिका के लिए कास्टिंग चल रही है, जिसमें इंडस्ट्री के फेमस  कलाकार होंगे।
फिल्म के निर्देशक सूरज कुमार गिरी ने बताया कि फ़िल्म “इश्क़ तो इश्क़ है” भोजपुरी फ़िल्म जगत की एक बेहतरीन फ़िल्म होगी, क्योंकि फ़िल्म की पटकथा, संवाद और गाने सब बहुत ही लाजवाब हैं। फ़िल्म में आप सभी को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और इमोशन भरपूर देखने को मिलेगा। बाकी के लोगो की तरह मैं ज्यादा नही बोलूंगा क्योंकि मेरी यह फ़िल्म देखने के बाद ही लोगों को पता चलेगा कि कैसी फ़िल्म है। इतना जरूर कहूंगा कि दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ इस फिल्म को देखने जाएंगे। तब और ज्यादा ही मजा आएगा क्योंकि फ़िल्म ही ऐसी बनाने जा रहा हूँ। मैंने आज तक जितनी भी फिल्मे बनाई है वो साफ सुथरी और मनोरंजन से भरपूर होती है। फ़िल्म की शूटिंग मुंबई के खूबसूरत स्थलों पर की जायेगी।

Show More

Related Articles