पवन सिंह का गाना कोई बात नहीं ओ बेवफा को मिले 6 मिलियन व्यूज

मुंबई| अपनी गायकी से संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार व गायकी के सिरमौर पवन सिंह का नया गाना यूट्यूब पर काफी धूम मचा रहा है। गाने का बोल है कोई बात नहीं वह बेवफा, जोकि रिलीज होते ही काफी वायरल हो गया है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 6 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। म्यूजिक कंपनी ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया यह गाना संगीतप्रेमियों को काफी पसंद आ रहा है। गाने को जहां अपने मधुर आवाज में पवन सिंह ने गाकर सभी का मन मोह लिया है, वहीं सिंगर प्रियंका सिंह ने उनके स्वर में स्वर मिलाया है। यह गाना सुनने में जितना अच्छा लगता है देखने में भी उतना ही बेहतरीन लगता है। गाने के वीडियो में पवन सिंह और फिल्म अभिनेत्री मधु शर्मा का परफारमेंस बहुत ही लाजवाब है। यह गाना विदेशी लोकेशन पर फिल्माया गया है, जोकि काफी रमणीय है। इस वीडियो अल्बम सांग के निर्माता राजकुमार सिंह हैं। इस गाने को लिखा है आजाद सिंह ने, जिसे संगीत से संवारा है आजाद सिंह, सजन मिश्रा ने। मिक्सिंग व मास्टरिंग आदित्य देव ने किया है। इस गाने के कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं। छायांकन वासु ने, संकलन अवधेश कुमार ने किया है

Show More

Related Articles