यूट्यूब किंग समर सिंह

यूट्यूब सर्चिंग में दसवें नंबर पर ककरी भईल बा कमरिया लपक के

मुंबई|  भोजपुरी संगीत की दुनिया में यूट्यूब किंग के नाम से पॉपुलर सिंगर व सिनेस्टार समर सिंह की बादशाहत कायम है। उनके स्टारडम में हमेशा चार चांद लगा रहता है। इन दिनों पूरे यूट्यूब लिस्ट में दसवें नंबर पर समर सिंह का मस्ती भरा गाना का करी भईल बा कमरिया लपक के सर्च किया गया है। यूट्यूब पर संगीत चार्ट और अंतर्दृष्टि (Music Charts & Insights) लिस्ट में दसवें नंबर पर आना वाकई बहुत बड़ी बात है। इससे समर सिंह के फैंस और चाहने वालों में खुशी की लहर है।
गौरतलब है कि समर सिंह का वीडियो सांग ककरी भईल बा कमरिया लपक के का ऑडियो और दोनों वीडियो यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। पहले वीडियो में जहां बारह साल के टीन एजर्स आर्टिस्टो ने कमाल का परफॉर्मेंस कर दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं सेकंड वीडियो में समर सिंह ने परफारमेंस अपने फैंस का काफी मनोरंजन किया है। यह गाना काफी मस्ती भरा है, जिसे समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। संगीत प्रेमियों के बीच में यह गाना काफी वायरल हुआ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर समर सिंह के फैंस खूब वीडियो बना रहे हैं। इस गाने के सुपरहिट होने पर समर सिंह को ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही है। इस गाने को मधुर स्वर में समर सिंह ने गाकर श्रोताओं के मन मोह लिया है। गीतकार आलोक यादव के लिखे इस गीत को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है ए.डी.आर. आनंद ने। रिकॉर्डिंग रतन बाबा ने किया है। वीडियो निर्देशक सुनील बाबा हैं। परिकल्पना पंकज सोनी, डिजिटल विक्की यादव का है। कोरियोग्राफर संदीप राज और मैनेजर अफजल शाह हैं। इस गाने को मिले भरपूर प्यार के लिए समर सिंह ने सभी श्रोता बंधुओं का तहेदिल से धन्यवाद दिया है। ऐसे ही अपना प्यार, आशीर्वाद बनाये रखने की उन्होंने कामना की है।

Show More

Related Articles