आ गया गुंजन सिंह और स्वीटी छाबड़ा की फ़िल्म “9 एम एम पिस्टल” का विडियो सांग “जवानी बाटे कोरा”

सुपर स्टार गुंजन सिंह और स्वीटी छाबड़ा का धमाकेदार विडियो सांग “जवानी बाटे कोरा” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज किया गया है। गुंजन सिंह और भोजपुरी की फेमस अदाकारा स्वीटी छाबड़ा पर फ़िल्माया गया यह धांसू गाना भोजपुरी फिल्म 9 एम एम पिस्टल का सुपर रोमांटिक सांग है जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इस सांग में जहाँ गुंजन सिंह कूल लग रहे हैं, वहीं स्वीटी छाबड़ा नीली रंग की साड़ी में बेहद ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं। गाने को एक कॉन्सेप्ट के साथ भव्य रूप से शूट किया गया है। इस गाने को गुंजन सिंह ने गाया है।  वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ इस गाने गुंजन सिंह और स्वीटी छाबड़ा की केमिस्ट्री बेहद स्वीट लग रही है।

नूतन फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म 9 एम एम पिस्टल में पहली बार पॉपुलर सिनेतारिका स्वीटी छाबड़ा और गायक से नायक बने गुंजन सिंह एक साथ नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म के निर्माता डीके सिंह हैं। सह निर्माता संतोष सागर व अभिजीत विश्वास हैं। निर्देशक मेराज खान है। लेखक नन्हे पांडेय ने उम्दा लेखन किया है। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू व अनुज तिवारी ने गीतकार प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विवेक गाजीपुरी के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है। छायांकन जहांगीर सैय्यद, नृत्य अन्थोनी, संजय कोर्बे, प्रवीण सेलार, मारधाड़ फिरोज खान का है। मार्केटिंग हेड विजय यादव और पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, स्वीटी छाबड़ा, प्रकाश सिन्हा, प्रिया सिंह, अंजली सिंह, कुणाल सिंह, संतोष सागर, संजय पांडेय, रंजीत सिंह, बृजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, श्रेया मिश्रा, कोकिला यादव, रागिनी प्रजापति, प्रेम आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *