फ़िल्म “तेजस्विनी यादव आईपीएस” के बाद लेखक निर्माता निदेशक मुरली लालवानी एक और महिला प्रधान फ़िल्म बनाने जा रहे हैं

शूटिंग के सेट पर जल्द करेंगे मुहूर्त, टाइटल व स्टार कास्ट की भी जल्दी होगी घोषणा

मुंबई : भोजपूरी फ़िल्म “तेजस्विनी यादव आईपीएस” के बाद लेखक निर्माता निदेशक मुरली लालवानी अब एक और महिला प्रधान फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। फ़िल्म का मुहूर्त बहुत जल्द ही शूटिंग शुरू करके होगा। फ़िल्म का नाम, स्टार कास्ट और दूसरे टेक्नीशियन के नामों की घोषणा भी उसी दिन की जाएगी।

आपको बता दें कि लेखक निर्माता निदेशक मुरली लालवानी की भोजपूरी फ़िल्म “तेजस्विनी यादव आईपीएस” रिलीज के लिए तैयार है। वहीं दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर निर्माता मुरली लालवानी की फ़िल्म आर्मी के सेकंड शेड्यूल की तैयारी भी की जा रही है।
बता दें कि फ़िल्म तेजस्विनी यादव आईपीएस” का फर्स्ट लुक वायरल हो गया है और लोग इस फ़िल्म का इंतजार कर रहे हैं। अभी से इस फ़िल्म की चर्चा जोरों पर हो रही है। इस फ़िल्म में ऎक्ट्रेस रूपा मिश्रा तेजस्विनी यादव आई पी एस की भूमिका में नज़र आ रही हैं। साथ ही बाहुबली स्टार प्रिंस सिंह राजपूत इस बार एक्शन से अलग हटके भूमिका निभा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि मुरली लालवानी की फ़िल्म सीता कई साल पहले आई थी और अब तेजस्विनी यादव से निर्माता निर्देशक लेखक के रूप में आ रहे हैं। मुरली लालवानी का कहना है कि भोजपुरी में महिला प्रधान फिल्मो को दर्शकों एवं विशेषकर महिला ऑडिएंस का बहुत प्यार मिलता है। यह फ़िल्म एक ऐसी ही मूवी है जो वूमेन ओरिएंटेड है। अमृता आर्ट्स प्रस्तुत मुरली लालवानी कृत फ़िल्म “तेजस्विनी यादव आईपीएस” के राईटर डायरेक्टर मुरली लालवानी हैं। संगीतकार ओम झा और छायाकार दिनेश सिंह हैं।

गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्मों में एक बदलाव लाने के लिए भोजपुरी फिल्म तेजेस्विनी यादव आईपीएस का निर्माण भव्य पैमाने पर किया गया है। फिल्म के नायक भोजपुरिया बाहुबली प्रिंस सिंह राजपूत और नायिका ब्यूटी क्वीन रूपा मिश्रा हैं। फिल्म के लेखक व निर्देशक मुरली लालवानी काफी सुलझे हुए फिल्म मेकर हैं, वह सिनेमा के प्रति ताउम्र समर्पण भाव रखने वाले निर्माता हैं। उन्होंने इस फिल्म के निर्माण में बारीकी से हर पहलु पर ध्यान दिया है।

मुरली लालवानी एक और फ़िल्म आर्मी बना रहे हैं जिसके सेकंड शेड्यूल की तैयारी शुरू हो गई है। दिनेश लाल यादव निरहुआ, ऋतु सिंह स्टारर फ़िल्म की शूटिंग का पहला शेडयूल मुम्बई में किया गया था। आर्मी के निर्माता मुरली लालवानी हैं। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *