अरविन्द अकेला कल्लू ने अक्षरा सिंह से कह दिया “दुकान ले जा फ्री में” वीडियो हुआ वायरल

मुंबई| अरविन्द अकेला कल्लू और अक्षरा सिंह स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘शुभ घड़ी आयो’ के ट्रेलर को जहां मिलियन में व्यूज़ मिल रहे हैं वहीं इस फिल्म के धमाकेदार सांग “दुकान ले जा फ्री में” का वीडियो रिलीज़ होते ही वायरल हो रहा है। टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस सांग को कल्लू और अक्षरा सिंह के फैन्स खूब देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं।
इस गाने की खास बात यह है कि इसमें कल्लू अक्षरा सिंह से कह रहे हैं “हिट कम्प्लीट बाड़ा हिट बाड़ू हो, साँच कहीं स्वीट खानी मीठ बाड़ू हो, भले जी लेम फकीरी में, तू पलट के ता देखा ए जान, दुकान ले जा फ्री।” इस गाने को अरविन्द अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह और आरोही भरद्वाज ने गाया है। इसके गीतकार प्यारेलाल यादव “कवि जी” और संगीतकार ओम झा हैं। गाने में कल्लू और अक्षरा सिंह की जोड़ी और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। कुछ ही घन्टे में गाने को काफी व्यूज मिल गए हैं।

अरविन्द अकेला कल्लू ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस सांग के बारे में अपने फैन्स से कहा है कि दोकान ले जा फ्री में का वीडियो टीम फिल्म्स भोजपुरी से रिलीज हुआ है। आप सभी लोग जरूर देखें और अपना प्यार दें…”
फिल्म शुभ घड़ी आयो का नया सांग “दुकान लेजा फ्री में” बेहद मजेदार और धमाकेदार है इसी लिए अरविन्द अकेला कल्लू और अक्षरा के फैन्स के साथ साथ भोजपुरी दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इस सांग में अरविन्द अकेला कल्लू का लुक और अक्षरा सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह इस गीत में अपना जलवा दिखा रही हैं। आसमानी रंग के ड्रेस में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत और क्यूट लग रही हैं वहीं ऑरेंज कलर के टी शर्ट में कल्लू का डांस एनर्जी से भरपूर है। यह एक मसालेदार गीत है। इसका ऑडियो कुछ हफ्ते पहले आउट किया गया था उसे भी लाखों लोगों ने सुना था और अब इसका धांसू वीडियो आउट किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सिलेमा फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई फिल्म शुभ घड़ी आयो के निर्माता अभिषेक श्रीवास्तव, संध्या सिंह हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय हैं। लेखक आशुतोष सिंह हैं। फिल्म के डीओपी डी के शर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, एडिटर गुरजेंट सिंह, आर्ट डायरेक्टर अजय मौर्या हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, अक्षरा सिंह, बिपिन सिंह, नीलिमा सिंह, रोहित सिंह मटरू आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *