भोजपुरी फिल्म : राजा राजकुमार आएंगे फरवरी में

शांति फिल्म प्रोडक्शन प्रा. लि. के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार फरवरी माह में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सिनेस्टार रितेश पांडे और भोजपुरी आइकॉन अक्षरा सिंह के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म राजा राजकुमार की मेकिंग बहुत ही उम्दा पैमाने पर की गई है। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में इस फिल्म के रिलीज की जाने वाली है। जे एम एस प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता सुभाष साईं व राजीव रंजन कश्यप हैं। निर्देशक एच एस पवन हैं। फिल्म का ट्रेलर वेव म्यूजिक कम्पनी द्वारा रिलीज किया है, जिसे बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जिसमें रितेश पांडे के एक्शन मूड और अक्षरा सिंह के देसी अंदाज की काफी तारीफ हो रही है। फिल्म का गीत संगीत भी काफी मधुर बनाया गया है। केंद्रीय भूमिका में गायक व नायक रितेश पांडेय और अक्षरा सिंह हैं। साथ ही नवोदित प्रतीक मिश्रा और दीक्षा श्रीवास्तव इस फिल्म से अपना फिल्मी सफर शुरू कर रहे हैं। संजय पांडेय का काफी रोमांचक भूमिका में हैं। फिल्म के निर्माता निर्देशक का कहना है कि फिल्म राजा राजकुमार अश्लीलता, फुहड़ता से कोसों दूर रखा गया है, ताकि अच्छी भोजपुरी फिल्मों से समाज का स्वस्थ मनोरंजन हो और हर वर्ग के दर्शक एक साथ बैठकर फ़िल्म देख सकें। फिल्म के लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। संगीतकार अविनाश झा घुँघरू हैं। फिल्म में मुख्य कलाकार रितेश पाण्डेय, अक्षरा सिंह, प्रतीक मिश्रा, दीक्षा श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, नीलिमा सिंह, कमलकांत मिश्रा, सोनिया मिश्रा, नीलम पांडेय, सोमदत्त, उपेंद्र यादव, गुड्डू सिंह आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *