सिने वर्कर्स की दादासाहेब फालके टाउनशिप का हुआ भूमिपूजन

सिने वर्कर्स की दादासाहेब फालके टाउनशिप का हुआ भूमिपूजन

मुंबई| सिनेमा, टीवी और मनोरंजन की दुनिया में काम करने वाले कामगारों, कलाकारों एवं तकनीशियनों का  अपने सिर पर अपनी छत और अपना खुद का घर होने का सपना सच होने जा रहा है। सिने क्राफ्ट से जुड़े 32 एसोसिएशंस के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के  द्वारा दादासाहेब फालके टाउनशिप का भूमिपूजन किया गया है। एफडब्लूआइसीई के
प्रेसिडेंट बी.एन.तिवारी,जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे और जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। संगठन के इतिहास में पहली बार निर्विरोध निर्वाचित हुए श्री बीएन तिवारी,अशोक दुबे और गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव ने बताया, ‘टीम वर्क का ही परिणाम है कि
इस टाउनशिप का निर्माण मुंबई सेंट्रल रेल लाइन पर अंबरनाथ और कर्जत के बीच शेलू स्टेशन के निकट होगा। टाउनशिप में स्कूल, अस्पताल जैसी सुविधाएं भी होंगी। गृह निर्माण योजना के तहत फिलहाल 10 हजार 80 फ्लैट्स बनेंगे, जिसकी आधारशिला गुरुवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भूमिपूजन के साथ  रखा गया।

 

फालके टाउनशिप की रूपरेखा के संबंध में एफडब्लूआइसीई के पदाधिकारियों ने  बताया, ‘दो साल से हमलोग इस योजना पर जी-जान से जुटे हुए थे। इसके लिए 253 एकड़ जमीन पंधे ग्रुप ने खरीदी और फेडरेशन की पहल पर पंधे ग्रुप दादा साहेब फाल्के टाउनशिप का निर्माण करने जा रहा है यहां पहले 50 हजार वर्कर्स के लिए मकान बनाने की योजना तैयार की गई थी। प्रमुख सलाहकार शरद शेलार तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ योजना का पूरा खाका तैयार करने के बाद एफडब्लूआइसीई का एक डेलिगेशन दिल्ली जाकर केंद्रीय आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिला और प्रधानमंत्री आवास योजना की सुविधाएं देने की मांग की। जब उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया तो इन प्रमुख पदाधिकारियों ने महाराष्ट्र सरकार से संपर्क साधा और सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने भी बिजली, पानी सहित सारी सुविधाओं तथा सब्सिडी की मंजूरी दे दी। पहले चरण में 10 हजार 80 फ्लैट्स का निर्माण शुरू होगया है। भूमि पूजन के अवसर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई) के  प्रेसिडेंट- बी.एन. तिवारी, मुख्य सलाहकार शरद शेलार, सिनीयर वाईस प्रेसिडेंट -फिरोज खान राजा, जनरल सेक्रेटरी -अशोक दूबे, ज्वाईंट सेक्रेटरी -स्टेनली डिसुजा, ट्रेजरार- गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू श्रीवास्तव) , भवन निर्माता अंकुर पंधे(पंधे ग्रुप), अमरजीत सिंह,साउंड इंजीनियर चम्पा तिवारी, तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। इस कार्य के लिए एफडब्लूआइसीई के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित और गजेंद्र चौहान ने फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामना दी है।

हर इमारत 23 मंजिल की होगी। फिलहाल 465 स्क्वायर फीट का वन बीएचके का नमूना फ्लैट दादासाहेब फालके की जयंती (30 अप्रैल) तक तैयार कर लिया जाएगा, जिसके बाद आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाएंगे। सरकारी सब्सिडी तथा अन्य सारी सुविधाओं का लाभ हासिल होने के बाद सिने वर्कर्स को निर्माण की लागत से लगभग आधी कीमत पर अपना फ्लैट मिले, यही हमारी कोशिश होगी। ऐसा एफडब्लूआइसीई के प्रेसिडेंट बी.एन.तिवारी,जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे और जनरल सेक्रेटरी गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव ने कहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *