देसी स्टार समर सिंह, कविता यादव के पहले देवी गीत “शुभ स्वागतम” का दर्शकों ने किया दिल से स्वागत

भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह हर शैली के गाने अपने फैन्स के लिए लाते रहते हैं। अब समर सिंह और कविता यादव का पहला देवी गीत शुभ स्वागतम रिलीज हो गया है जिसे दर्शक दिल से स्वागत कर रहे हैं। समर सिंह का यह बहुत ही प्यारा देवी गीत समर सिंह ऑफिसियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जो खूब पसन्द किया जा रहा है। समर सिंह और कविता यादव की आवाज़ में यह बेहद भक्तिमय गीत है। अभी इसका केवल ऑडियो आउट किया गया है जल्द ही वीडियो भी रिलीज होगा। यह गाना श्रोताओं को खूब रिझा रहा है। समर सिंह ने इसे बड़ी शिद्दत से गाया है।

समर सिंह ने सोशल मीडिया पर इस गाने के बारे में बताया कि मेरा बहुत ही प्यारा पहला देवी गीत शुभ स्वागतम रिलीज हो गया है , आप सब इस गाने को अपना प्यार और आशीर्वाद दीजिये।”  यह गाना वाकई सुनने लायक है। समर सिंह के साथ कविता यादव ने इसे मधुर स्वर में गाया है। इसके बड़े ही अच्छे गीत प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं जबकि संगीत से सजाया है एडीआर आनन्द ने। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं और मैनेजर अफजल शाह हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *