देसी स्टार समर सिंह ने लगाया सिक्सर, यूटयूब पर बादशाहत कायम

मुंबई| भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के गाने आजकल यूटयूब पर छाए हुए हैं। उनके कई गाने जो हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हुए हैं, उन्हें मिलियन मिलियन में व्यूज़ मिले हैं। इससे समर सिंह बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने अपने फैंस, भोजपुरिया श्रोताओं और दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने तीन अल्बम गीतों के पोस्टर्स शेअर करते हुए लिखा है “दिल से धन्यवाद”। उनके यह तीन गाने हैं “गीत “लईका पहिलका हs”, ‘दबा के कमरिया’ और “जब नौकरी ना मिले जवानी में ता कूद पड़ा परधानी में”। समर सिंह के इन तीनों गीतों मिलाकर 6 मिलियन व्यूज़ यूट्यूब पर मिले हैं। मशहूर म्यूज़िक कम्पनी टिप्स भोजपुरी पर उनके रिलीज़ हुए गीत “लईका पहिलका हs” को 4 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। समर सिंह और शिल्पी राज के इस सुपर हिट लोकगीत को खूब पसंद किया जा रहा है। 2020 के इस लोकगीत ने यूटयूब पर खूब तहलका मचा दिया है। गीत “लईका पहिलका हs” के गीतकार कुंदन प्रीत, संगीतकार आर्या शर्मा, सिंगर्स समर सिंह और शिल्पी राज, वीडियो डायरेक्टर संदीप राज, डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी बबलू रीमिक्स और ब्रजेश यादव, एडिटर पप्पू वर्मा, और मैनेजर मोहम्मद अफजल शाह हैं। इसकी परिकल्पना पंकज सोनी की है।
इंडिया के टॉप आर्टिस्ट की लिस्ट में समर सिंह का नाम उल्लेखनीय है। समर सिंह अपने फैन्स और भोजपुरिया दर्शकों के प्यार आशिर्वाद को ही अपनी कामयाबी और अपनी लोकप्रियता का श्रेय देते हैं। समर सिंह लईका पहिलका हs” की इतनी बड़ी सफलता से बेहद खुश और उत्साहित हैं। समर सिंह का एक और गीत “दबा के कमरिया’ भी यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। इसे एक मिलियन से ज़्यादा लोगों में देखा है। इस गाने के लिरिक्स रवि यादव ने लिखे हैं और इस गाने का म्यूजिक एडीआर आनंद ने दिया है| ‘दबा के कमरिया’ गाना लोगो को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस गाने को यूट्यूब पर बार-बार देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। इस गाने को पीआरए फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अब तक इसे 12 लाख से ज़्यादा लोगों ने देख लिया है।
समर सिंह का एक और गीत “जब नौकरी ना मिले जवानी में ता कूद पड़ा परधानी में” भी खूब देखा जा रहा है। समर फिल्म इंटरटेंमेंट के ऑफिसियल चैनल पर रिलीज इस धोबी गीत को एक मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। समर सिंह और कविता यादव की आवाज़ में इस गीत को अब तक 11 लाख लोगों ने देख लिया है। यह भी समर सिंह का एक ब्लॉकबस्टर ऑडियो सांग सिद्ध हुआ है। समर सिंह ने देसी स्टाइल में अपने इन गीतों की बेपनाह सफलता का क्रेडिट पब्लिक को दिया है, अपने फैन्स को दिल से धन्यवाद कहा है।