देसी स्टार समर सिंह स्टारर पिंटू सिंह की भोजपुरी फ़िल्म ‘रक्षा कवच’ का भव्य मुहूर्त मुंबई में संपन्न

भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह बड़े पर्दे पर “रक्षा कवच” के रूप में दिखेंगे। दरअसल मुम्बई में पिंटू सिंह की भोजपुरी फ़िल्म रक्षा कवच का धूमधाम से मुहूर्त हुआ जिसमें समर सिंह मुख्य भूमिका में दिखेंगे। फ़िल्म का कुशल निर्देशन नंदकिशोर महतो करेंगे।
मुहूर्त के अवसर पर मीडिया से बात करते हुए समर सिंह ने कहा कि सावन माह में विधिवत पूजा पाठ करके फ़िल्म का मुहूर्त संपन्न किया गया। नंदकिशोर महतो इसके डायरेक्टर हैं। एसके चौहान ने बखूबी कहानी लिखी है। संगीतकार एस कुमार हैं। यह लोग अनुभवी और मंझे हुए हैं। मुझ जैसे कलाकार को लोग इतना प्यार देते हैं। मैं सभी दर्शकों को धन्यवाद देता हूँ। इस फ़िल्म की कहानी जानदार है। मैं कम फिल्में करता हूँ, मगर बेहतरीन कहानी वाली मूवीज़ करता हूँ।”

देसी स्टार समर सिंह ने आगे कहा कि यह एक पारिवारिक फ़िल्म है। इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर पिंटू भइया का आशीर्वाद शुरू से मुझ पर रहा है। मुझे यकीन है कि एक अच्छा सिनेमा बनाएंगे।” निर्माता पिंटू सिंह ने कहा कि यह एक साफ सुथरी फ़िल्म है जिसमे समर सिंह का रोल बहुत धाकड़ है। हम चार लोगों की टीम है, जिनमें मेरे अलावा दारा सिंह, श्याम जी और राजा हैं। इस बैनर तले हम साल में 4 फिल्में बनाना चाहते हैं। इस फ़िल्म के मुहूर्त के साथ हमने स्टूडियो का उद्घाटन भी किया है, जहां पोस्ट प्रोडक्शन और सांग रिकॉर्डिंग होगी।

रक्षा कवच के एक प्रोड्यूसर दारा सिंह के बेटे ध्रुव सिंह इस फ़िल्म में सेकंड हीरो हैं, जो समर सिंह के छोटे भाई की भूमिका में हैं।
पिछले 20 साल से इंडस्ट्री से जुड़े हुए पिंटू सिंह ने बताया कि भोलेनाथ की कृपा से हमें रक्षा कवच जैसा बेहतरीन टाइटल मिल गया। हम समर सिंह को लेकर यह एक पारिवारिक सिनेमा बना रहे हैं। मैं समर सिंह को अपना भाई मानता हूं। पिंटू सिंह ने आगे कहा कि भविष्य में हम पवन सिंह, ख़ेसारी लाल यादव को लेकर भी फ़िल्म बनाएंगे। पवन सिंह ने इस फ़िल्म के लिए फोन पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं, उनका शुक्रिया।

आपको बता दें कि फ़िल्म के पोस्टर में समर सिंह का लुक सबसे अलग दिख रहा है। स्काई टच प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बन रही पिंटू सिंह कृत भोजपुरी फ़िल्म रक्षा कवच के निर्माता अजित प्रताप सिंह (पिंटू भइया), दारा सिंह, श्याम जी और राजा हैं। डायरेक्टर नन्दकिशोर महतो, लेखक एसके चौहान, संगीतकार एस कुमार, डीओपी डीके शर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर रामबाबू ठाकुर और पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *