बाप जी की कामयाबी ने बढ़ाई ऋतु सिंह की डिमांड, आ रही हैं 14 फिल्में, जानिए पूरी लिस्ट

हिट मशीन सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बबली गर्ल ऋतु सिंह की भोजपुरी फ़िल्म बाप जी सुपर हिट हो गई है तथा यह फ़िल्म दूसरे सप्ताह में धमाकेदार एंट्री कर सफलता का पताका लहरा रही है। इस फिल्म ने बिहार और गुजरात के सिनेमाघरों में जहाँ सुपरहिट कामयाबी हासिल की है, वहीं 1 अक्टूबर से फ़िल्म बाप जी उत्तर प्रदेश के सिनेमा हॉल में भी रिलीज कर दी गई है। फ़िल्म बाप जी में खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह की जोड़ी और उनके बीच केमिस्ट्री को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी रोमांटिक जोड़ी को ऑडिएंस बेपनाह लाईक कर रही है। दोनों पर फिल्माए गए गाने हों या रोमांटिक सीन हों ऑडिएंस अट्रैक्ट कर रही है। उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बाप और बेटे के रिश्ते की अनोखी दास्ताँ बयान करती इस फ़िल्म में बेटे की भूमिका में खेसारीलाल यादव और बाप के किरदार में मनोज टाईगर हैं। खेसारीलाल यादव की हम सफर के किरदार में ऋतु सिंह हैं।
उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं, जिन्होंने फ़िल्म की बहुत ही बेहतरीन मेकिंग किया है। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। फ़िल्म का ऑल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के पास है। फ़िल्म के मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।
लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।
गौरतलब है कि ऋतु सिंह ने वर्षों थिएटर में एक्टिंग की है। आईएफटीटी गोरखपुर, भारतेंदु नाट्य अकादमी से उन्होंने अदाकारी की बारीकियों को सीखा है, इसलिए उनकी एक्टिंग में वह कमाल नजर आता है। ऋतु सिंह की आने वाली फिल्मों में वंश, सफाईबाज, हैलो पापा, मेरे पापा की शादी में जरूर आना, तुमसे अच्छा कौन है, ज़िन्दगी बन गए हो तुम, यूपी 64, बबलू संग बबली, दलदल, बलम तोहरा प्यार में, भागवत गीता, आर्मी, वादा रहा तुमसे, प्रतिशोध आदि शामिल हैं।
फिलहाल इन दिनों खेसारीलाल यादव के साथ ऋतु सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म अपराधी की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके निर्देशक शेखर शर्मा हैं। इसके बाद ऋतु सिंह एक के बाद एक कई फिल्मों की शूटिंग करने वाली हैं।