तुलसी पूजन के शुभ अवसर मुरली लालवानी की भोजपुरी फ़िल्म “ये है स्वर्ग हमारा” का फर्स्ट लुक ऑउट

 

भोजपुरी फिल्म जगत में हरफनमौला लेखक व निर्देशक मुरली लालवानी जब भी कोई फ़िल्म की मेकिंग करते हैं, तो वह बड़ी कमाल की फ़िल्म होती है। ऐसे में माता तुलसी पूजन के शुभ अवसर पर मुरली लालवानी ने बहुत ही बेहतरीन भोजपुरी फिल्म ‘ये है स्वर्ग हमारा’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया है। जिसमें भोजपुरी के दिग्गज सितारे दिख रहे हैं। फ़िल्म का पोस्टर बड़ा ही प्यारा बनाया गया है, जोकि सम्पूर्ण पारिवारिक फ़िल्म लग रही है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट फेसबुक पर फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘आज माता तुलसी पूजन के शुभ अवसर पर हमारी आने वाली भोजपुरी फ़िल्म ‘ये है स्वर्ग हमारा’ फ़िल्म का रिलीज के पहले का एक पोस्टर मित्रों के लिए।’

उल्लेखनीय है कि अमृता आर्ट्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘ये है स्वर्ग हमारा’ के लेखक, निर्माता व निर्देशक मुरली लालवानी हैं। जिन्होंने बेहतरीन कथा-पटकथा लिखने के साथ ही भव्य पैमाने पर उम्दा फ़िल्म का निर्माण किया है। यह संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म है, जिसे हर वर्ग के दर्शकों के लिए बनाई गई है। इस फ़िल्म के संगीतकार व गीतकार राजा भोजपुरिया हैं, जिन्होंने बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय संगीत तैयार किया है। छायांकन विकास पांडेय ने किया है। संकलन राकेश महतो, मारधाड़ आर.के. श्री, नृत्य कुमार प्रीतम व ज्ञान सिंह, कला इमरान का है। प्रोडक्शन लक्की पाटिल ने किया है। प्रचारक समरजीत व रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार कुणाल सिंह, रूपा मिश्रा, विमल पांडेय, राज यादव, सौरभ शर्मा, उमेश सिंह, रिद्धिमा सिंह, अंकिता, खुशी मौर्य, राजा भोजपुरिया, कुमार प्रीतम, अर्जुन सिंह हैं। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग बीरपुर, सुपोल, लखनऊ, मुम्बई, नेपाल के रमणीय लोकेशन पर की गई है। इस फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन प्रियंका वीडियो में किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *