वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से रिलीज़ हुआ गुंजन सिंह का गाना “बबुआन इधर है”, मिल रहा है लाखों में प्यार

मुंबई| भोजपुरी के लोकप्रिय सिंगर और ऐक्टर गुंजन सिंह के गाने आजकल भोजपुरिया दर्शको के बीच हद से ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। आज ही उनका एक नया ऑडियो सांग “बबुआन इधर है” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ है और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल चैनल पर रिलीज़ हुए इस गीत के सिंगर हैं गुंजन सिंह। इस गीत को बेहतरीन संगीत से सजाया है आर्या शर्मा ने और गीतकार अजय विश्वकर्मा ने इसके प्यारे से लीरिक्स लिखे हैं। गुंजन सिंह की अलग सी आवाज़ इस गाने को कमाल का गाना बनाती है। इस गीत के रिकॉर्डिस्ट जीतू शर्मा हैं जबकि इसकी परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है। जबकि रंजीत सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त है।
2021 में यह गुंजन सिंह का एक बड़ा धमाका है। फिलहाल उसका ऑडियो आउट हुआ है जल्द ही इसका विडियो सांग भी आउट होगा। गाने में गुंजन सिंह की शैली साफ झलाकती है। उन्होंने इसे एक बेहतरीन रूप दिया है। गौरतलब है कि गुंजन सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म भी जल्द ही आने वाली है। प्रोड्यूसर उदय सिंह और निर्देशक शम्भू पांडे की भोजपुरी फिल्म “मैं हूं मजनूं तेरा” में गुंजन सिंह, शमीम खान, विमल पांडेय, निशा उपाध्याय, खुशी, निकिता घोष, पूजा दूबे, अर्चना सिंह, सूरज, लवली, श्री राज पंडित, पुष्कर सिंह, एसपी सिंह, बालेश्वर सिंह, आशुतोष खड़े, अयाज खान और संजय पांडे जैसे कलाकार काम करते नजर आएंगे वहीं इस मूवी में नवोदित कलाकार अंजली सिंह भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाएंगी।
गुंजन सिंह के इस गीत “बबुआन इधर है” को पहले ही दिन जहां लाखों व्यूज मिले हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसे सुनने वालो की संख्या अभी और खूब बढ़ेगी। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के चैनल पर रिलीज़ होने वाले गानों की लोकप्रियता अनुमान से ज़्यादा होती है ऐसे में गुंजन सिंह इस गाने से एक और रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर हैं।