जय यादव, शुभी शर्मा, यामिनी सिंह और नवोदित आकाश यादव की फ़िल्म सुन्दरी की शूटिंग सोनभद्र में शुरू

भोजपुरी सिनेमा के सबके चहेते ऎक्टर जय यादव, शुभी शर्मा, यामिनी सिंह और नवोदित आकाश यादव की भोजपुरी फ़िल्म सुन्दरी की शूटिंग उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जोर शोर से हो रही है।

एस आर वी प्रोडक्शन हाउस प्रेजेंट भोजपुरी फ़िल्म सुंदरी के निर्माता महेश उपाध्याय हैं।

निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी और को-प्रोड्यूसर जया भट्टाचार्य (बी के फिल्म्स) हैं।

फ़िल्म की शूटिंग माननीय मकसूदन सिंह खोरावल ब्लॉक प्रमुख (सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) के घर पर हो रही है।

गौरतलब है कि इस फ़िल्म को लेकर सभी एक्टर्स और डायरेक्टर के साथ साथ निर्माता भी उत्साहित हैं। फ़िल्म सुंदरी के निर्माता महेश उपाध्याय ने बताया कि सुंदरी एक अलग जॉनर का सिनेमा है जिसमे एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज़ मिलने वाला है। भोजपुरी दर्शकों का ख्याल रखते हुए इसे भव्य रूप से फ़िल्माया जा रहा है। वहीं निर्देशक प्रवीण कुमार गुडुरी ने बताया कि फ़िल्म सुंदरी की कहानी और इसकी पटकथा पर हमने काफी वर्कआउट किया है। फ़िल्म का कॉन्सेप्ट दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करेगा।
फ़िल्म के हीरो जय यादव भी इस फ़िल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं क्योंकि हाल ही में शुभी शर्मा के साथ उन्होंने एक और फ़िल्म की है और यह जोड़ी सुंदरी में धमाल मचाने के लिए तैयार है। साथ ही यामिनी सिंह और जय यादव की कमेस्ट्री दर्शकों खूब रिझाएगी। इस फ़िल्म से नवोदित अभिनेता आकाश यादव को इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। फ़िल्म सुंदरी के लेखक सभा वर्मा हैं। संगीतकार विष्णु मिश्रा, गीतकार शेखर मधुर, शशिधर मिश्रा हैं। डीओपी माही शेरला, आर्ट डायरेक्टर मिलिंद सिंह, कोरियोग्राफर सुदामा मिन्ज, फाइट मास्टर प्रदीप खड़का हैं। कार्यकारी निर्माता मनोज पाण्डेय, स्टिल फोटोग्राफर अजय कुमार हैं।
फ़िल्म सुन्दरी के कलाकार जय यादव, शुभी शर्मा, यामिनी सिंह, नवोदित आकाश यादव, युगांत पाण्डेय, ललित उपाध्याय, देवेंद्र रमन पाठक, उमाकांत राय, बबलू खान, सोनिया मिश्रा, पल्लवी सिंह, विरेन्द्र झा, आनंद गिरी, कविता राज सिंह, शिवा सिंह, अशोक गुप्ता आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *