10 जून को ऋतु सिंह को ‘लव वाला डोस’ देंगे खेसारी लाल यादव

मुंबई| वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और ऋतु सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ का सबसे बड़ा बवाल गाना “लव वाला डोज़”  रिलीज होने जा रहा है। यह धमाल सांग 10 जून को सुबह 6 बजे आउट किया जाएगा। इस वीडियो सांग में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह की केमेस्ट्री देखने लायक होगी।

गाने को लेकर खेसारी लाल यादव ने कहा कि मेरे और ऋतु सिंह के लव वाला डोस जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाला है, जिसे बाप जी की पूरी टीम ने बड़ी मेहनत से बनाया है। जैसे आप सब श्रोतागणों ने मेरे हर गाने को हिट बनाया है, वैसे ही आप सब से निवेदन है कि इस गाने को भी अपना भरपूर प्यार दें। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखना ना भूले।

 

इस गाने का फर्स्ट लुक जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया खेसारी लाल के फैन्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। गाने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस रोमांटिक सांग के पोस्टर में खेसारी लाल यादव, ऋतु सिंह को बांहों में लिए हुए हैं। पीली साड़ी और यलो ब्लाउज़ में ऋतु सिंह बेहद खूबसूरत और रोमांटिक मुड़ में लग रही हैं। दोनो की जोड़ी बेमिसाल लग रही है। इस गाने में खेसारी और ऋतु सिंह की कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभाने वाली है। इस गाने को गाया है खेसारी लाल यादव और अलका झा ने।

गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से ही फ़िल्म बाप जी का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसमें बाप और बेटे के रिश्ते की अनोखी दास्ताँ दिखी है। बेटे की भूमिका में खेसारीलाल यादव और बाप के किरदार में मनोज टाईगर हैं। उनकी कमेस्ट्री फुल इंटरटेनिंग है।

उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *