खेसारी लाल यादव की फिल्म ‘बापजी’ का रोमांटिक सांग ‘साँचा तोड़ दिहले’ रिलीज

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की बहुत जल्द रिलीज होने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘बाप जी’ का एक बड़ा बवाल गाना “साँचा तोड़ दिहले” वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। यह बेहद रोमांटिक सांग आउट होते ही वायरल हो गया है। इस वीडियो सांग में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह की केमेस्ट्री देखने लायक है।

इस गाने का फर्स्ट लुक जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया खेसारी लाल के फैन्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। गाने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आते ही इसे दर्शकों ने हाथोहाथ उठा लिया है। इस रोमांटिक सांग के पोस्टर में खेसारी लाल की बांहों में ऋतु सिंह काफी रोमांटिक पोज़ मे हैं। लाल कलर के कॉस्ट्यूम में ऋतु सिंह बेहद खूबसूरत और रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनो की जोड़ी बेमिसाल लग रही है।

इस गाने में खेसारी और ऋतु सिंह की कैमेस्ट्री दर्शकों को खूब लुभाने में कामयाब रही है। इस गाने को गाया है खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी केटी ने। लिरिक्स कुन्दन प्रीत के हैं और संगीत ओम झा का है। गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से ही फ़िल्म बाप जी का ट्रेलर रिलीज होकर पॉपुलर हो चुका है जिसमें बाप और बेटे के रिश्ते की अनोखी दास्ताँ दिखी है। बेटे की भूमिका में खेसारीलाल यादव और बाप के किरदार में मनोज टाईगर हैं।

उल्लेखनीय है कि गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म ‘बाप जी” के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। फिल्म के डीओपी आर आर प्रिंस, एडिटर गुरजंट सिंह, एक्शन मास्टर एस मलेश, डांस मास्टर रिक्की गुप्ता, कला निर्देशक सतीश गिरी हैं। कार्यकारी निर्माता संतोष वर्मा और मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *