मां एंटरटेनमेंट म्यूजिक ने भोजपुरी फिल्म ’बैरी सूरतिया’ का टीजर किया रिलीज

कोरोना काल में आजकल श्रोता और दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही फिल्मं देख रहे हैं, म्यूजिक सुन रहे हैं। इस बीच, मां एंटरटेनमेंट म्यूजिक कंपनी ने आने वाली भोजपुरी फिल्म ’बैरी सूरतिया’ का टीजर रिलीज किया।

मुंबई| मां एंटरटेनमेंट (राजेश राजा गुप्ता) द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ’बैरी सूरतिया’ एक ड्रामा और हॉरर मूवी है। फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सुनील कुमार सुमन ने बताया कि यह फिल्म पारिवारिक है तथा भोजपुरी के दर्शकों को पहली बार ऐसा कोई हाॅरर फिल्म देखने को मिलेगी। यह फिल्म भोजपुरी इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित होगी।’’
उन्होंने कहा कि फिल्म में कुलदीप कुमार, खुशबू सावन, प्रकाश जैस और कृष्णा भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के कुलदीप कुमार राउत एक्जीक्यूटिव प्रोड्युसर और कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं फिल्म में अमन श्लोक का संगीत है। इस फिल्म के गाने इंदु सोनाली, आलोक कुमार, खुशबू जैन, स्मिता अधिकारी और मनीष भट्ट ने गाए हैं।
उन्होंने कहा कि गुजरात में शूट की गई यह एक थ्रिलर फिल्म है और इससे जुड़कर मां एंटरटेनमेंट म्यूजिक बेहद उत्साहित है। सुनील सुमन फिल्मस के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के गाने बेहद कर्णप्रिय हैं और संगीत के सभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

Show More

Related Articles