समर सिंह ने कहा अकांक्षा दूबे से “भोरहरी बिगड़ले बा मनवा” तो मचाया हंगामा

मुंबई : करोड़ों दिलों में राज करने वाले देसी स्टार समर सिंह अब भी यूट्यूब के बादशाह बने हुए हैं। समर सिंह का बिहारीवुड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज धमाकेदार वीडियो सांग ‘भोरहरी बिगड़ले बा मनवा’ वायरल वीडियो बन गया है। इस गाने की विशेषता यह है कि इसमें समर सिंह ने अभिनेत्री अकांक्षा दूबे के साथ खेत खलिहान में शूट किया है। गाने में एक अनोखापन दिखता है। समर सिंह और अकांक्षा दूबे को खूब सराहा जा रहा है। समर सिंह के इस जबरदस्त विडियो को भव्य ढंग से फिल्माया गया है और इसका आश्चर्यचकित परिणाम सबके सामने है। इस चइता गीत को मिल रहे इतने शानदार रिस्पॉन्स से समर सिंह बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने सभी फैन्स, दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया है। समर सिंह को इस भव्य सांग की बड़ी सफलता के लिए ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

इस गाने का लोकेशन और फिल्मांकन काफी आकर्षक है। बड़े पैमाने पर और बेहद भव्यता के साथ इस गाने की शूटिंग की गई है। इस वजह से यह सांग एक ग्रैंड विडियो सांग के रूप में उभर कर सामने आया है। इस वीडियो सांग में समर सिंह और आकांक्षा दूबे की जोड़ी धमाल मचा रही है। इस फुल टू धमाल गाने को समर सिंह और कविता यादव ने गाया है। जिसे समर सिंह और अकांक्षा दूबे पर फिल्माया गया है।

समर सिंह का यह भोजपुरी सांग उनके फैंस के दिलों पर राज कर रहा है। इस गीत को लिखा है आलोक यादव ने जबकि इसका संगीत तैयार किया है एडीआर आनंद, आलोक, मनोज ने। समर सिंह ने बताया कि यह मेरे फैन्स, भोजपुरिया दर्शकों का प्यार है कि मेरे इस गाने को अब तक डेढ़ लाख से ज़्यादा लोगों ने देखा और पसन्द किया है। इस गाने की शूटिंग मुझे अभी भी याद है कि हमने इसका बहुत भव्य ढंग से फिल्मांकन किया था। पूरी टीम ने एक धमाल सांग तैयार किया और आज इसका रिज़ल्ट सबके सामने है। इस गीत को खूब लाइक मिल रहे हैं जबकि खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *