समर सिंह का नया धमाका “ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2” हुआ आउट, नए अंदाज में नया धमाल

मुंबई| देसी स्टार समर सिंह अपने सांग “‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के’ की अपार सफलता के बाद इसका सेकंड पार्ट “ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2” लेकर आए हैं। समर सिंह ने एक बार फिर बिल्कुल नए अंदाज में आकर धमाल मचा दिया है। मस्ती भरा गाना ‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2’ समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है। इस भव्य वीडियो सांग में समर सिंह के साथ फ़िल्म अदाकारा अकांक्षा दूबे नजर आ रही हैं और गाने में दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिख रही है। उनके लटके झटके फुल इंटरटेनिंग है। एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ देने वाला समर सिंह का यह सांग स्पेशल गीत है जिसमे उनका लुक, स्टाइल कमाल का है। अकांक्षा दूबे इस वीडियो में बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं।

इस गाने के बोल इमरान भाई ने लिखे हैं। गाने को संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। विनय पाण्डे सानू और वनराज एंटरटेनमेंट का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। इसके निर्देशक सोनू वर्मा हैं और परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। इसमें समर सिंह और अकांक्षा दूबे का शानदार डांस है जिसे कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने। इस जानदार वीडियो के डीओपी संतोष यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं।
गौरतलब है कि भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह के गाने यूट्यूब पर रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड क्रिएट करते जा रहे हैं। समर सिंह के वीडियो सांग “‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के’ को यूटयूब पर 52 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। ऐसे में इसके अगले पार्ट से भी लोगों को ढेर सारी उमीदें हैं। और ऐसा लग भी रहा है कि यह सांग समर सिंह का एक ब्लास्ट सांग साबित होगा।
देसी स्टार समर सिंह की खासियत यही है कि वह अपने अलग लुक, अपनी गायकी और अपनी अदायगी से फैन्स के दिलों को जीत लेते हैं। इस गाने में समर सिंह अपनी को-ऎक्ट्रेस अकांक्षा दूबे के साथ स्मार्ट लुक में दिख रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *