समर सिंह का नया धमाका “ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2” का वीडियो कल सुबह 5:45 बजे होगा आउट

समर सिंह एक बार फिर आ रहे हैं बिल्कुल नए अंदाज में

मुंबई| देसी स्टार समर सिंह धमाकेदार गाना  ‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के’ की अपार सफलता के बाद सेकंड पार्ट “ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2” कल 11 मई को सुबह 5:45 बजे रिलीज होने जा रहा है। समर सिंह एक बार फिर बिल्कुल नए अंदाज में आ रहे हैं। आज ही इस का टीज़र यूट्यूब पर आउट किया गया उसे भी लोगों ने खूब देखा है और अब दर्शकों को इसके फुल सांग का बेसब्री से इंतजार है।

समर सिंह का नया भोजपुरी गाना ‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2’ समर सिंह ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी होने वाला है। गाने को समर सिंह और शिल्पी राज ने अपनी आवाज से सजाया है। इस भव्य वीडियो सांग में समर सिंह के साथ फ़िल्म अदाकारा अकांक्षा दूबे नजर आने वाली हैँ और टीज़र में भी दोनो की गजब केमिस्ट्री दिख रही है।

गाने के बोल इमरान भाई ने लिखे हैं। गाने को संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।  विनय पाण्डे सानू और वनराज एंटरटेनमेंट का विशेष आभार व्यक्त किया गया है। इसके निर्देशक सोनू वर्मा हैं और परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। इसमें समर सिंह का शानदार डांस है जिसे कोरियोग्राफ किया है गोल्डी बॉबी ने। इस जानदार वीडियो के डीओपी संतोष यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। टीज़र से ही लग रहा है कि यह सांग समर सिंह का धमाका सांग सिद्ध होगा। तो कल सुबह यूट्यूब पर देखें यह गाना और एंटरटेनमेंट का फुल डोज़ लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *