समर सिंह का बवाल सांग “‘दुबर भईला” कल सुबह होगा रिलीज, शुभम, खुशबू का डांस देखते रह जाएंगे आप !

मुंबई| देसी स्टार समर सिंह की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। उनका हर गाना तेजी से मिलियंस व्यूज क्रॉस कर जाता है और घँटों में उनके गाने वायरल हो जाते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का नतीजा है कि लगभग डेली उनका हर नया गाना आउट होता है और फैन्स को भी उनके लेटेस्ट सांग का इंतजार होता है।
उनके प्रशंसकों के लिए एक गुड न्यूज यह है कि उनका एक और धमाल सांग “दुबर भईला” कल 9 जून को सुबह 5:45 बजे रिलीज किया जाएगा। यह वीडियो सांग प्रो डिजिटल मीडिया के ऑफिसियल यूटयूब चैनल पर आउट किया जाएगा। इस गाने की खास बात यह होगी कि समर सिंह के इस गीत पर शुभम जैकर और खुशबू गाजीपुरी का गजब डांस देखने को मिलेगा।
समर सिंह के इस स्पेशल सांग का पोस्टर और टीज़र सोशल मीडिया पर जैसे ही आउट किया गया है, उनके फैन्स इसका फुल वीडियो देखने को बेकरार हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गाने के टीज़र में इसके लिरिक्स बेहद कमाल लग रहे हैं “अरे दुबई से अइला, छोहारा जइसन सुखईला, लागे कौन सौतन में जाके ओझरइला।”
इस गाने के गीतकार दीपक राय, संगीतकार रतन बाबा, डायरेक्टर सन्दीप राज, डीओपी बृजेश यादव, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। परिकल्पना मनोज लाल यादव की है। प्रोजेक्ट डिज़ाइनर एसके आनंद यादव हैं। गौरतलब है कि समर सिंह के ब्लॉकबस्टर गीत “ककरी भईल बा कमरिया लपक के 2” पर भी शुभम जैकर और खुशबू गाजीपुरी के गजब डांस ने बवाल मचाया है, यह सांग खूब वायरल हुआ है।
समर सिंह के ब्लॉकबस्टर सांग “कईली रोपनिया निहुर निहुर’ ने भी बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार किया है। इस गाने पर भी शुभम और खुशबू गाजीपुरी का डांस वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ है। और अब समर सिंह के सांग दुबर भईला पर शुभम जैकर और खुशबू गाजीपुरी ने ऐसा डांस किया है कि आप देखते रह जायेंगे। दोनो की एनर्जी और स्टेप्स इसके टीज़र में नजर आ रहे हैं। तो कल सुबह का इंतजार करें, जब यह धमाल सांग रिलीज होगा।