वीरगति का पोस्टर हुआ लांच, राहुल रेशमा की दिखेगी खूबसूरत जोड़ी

कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान कई फिल्मों की रुकी शूटिंग अब धीरे-धीरे दोबारा शुरू हो रही है। तो कुछ फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरू करने की जोर शोर से तैयारियां भी चल रही हैं। इसी क्रम में रैबल हीरो राहुल सिंह और सिनेतारिका रेशमा शेख की भोजपुरी फिल्म प्लेटफार्म नंबर 2 की हिट जोड़ी एक बार फिर से रुपहले परदे पर आने वाली भोजपुरी फिल्म वीरगति में दिखाई देगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

उल्लेखनीय है कि राहुल सिंह और रेशमा शेख की रोमांटिक जोड़ी प्लेटफार्म नंबर 2 को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और उन्हें सुपरहिट जोड़ी का खिताब मिला था। अब यह जोड़ी एक बार फिर दिव्य फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म वीरगति में दिखने वाली है। इस फिल्म के निर्माता अखिलेश चौरसिया हैं।  निर्देशक बीरेन हैं। संगीतकार सावन कुमार हैं। पार्श्वगायन आलोक कुमार, इन्दू सोनाली, प्रियंका सिंह ने किया है। उनके सुरीले स्वर में फ़िल्म का मधुर गीत-संगीत बना है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में राहुल सिंह, रेशमा शेख, रोहित दहिया, उदय श्रीवास्तव, अखिलेश, अनीता, जीत सिंह तथा  रिजवान अहमद सिद्दीकी  नजर आने वाले हैं।

Show More

Related Articles