आकांक्षा दूबे की शादी में समर सिंह “प्याज छिल रहे हैं” वीडियो वायरल

मुंबई| भोजपुरी के देसी स्टार समर आजकल अपना दिल टूटने से काफी दुखी हैं। वो जिस लड़की से बेशुमार प्यार करते थे, वो किसी और लड़के से शादी करने जा रही है और उस पर से विडंबना यह कि समर सिंह को उसी लड़की के घर में खाना पकाने का काम मिलता है। एक तरफ वो बैठकर प्याज छिल रहे हैं तो दूसरी तरफ उनकी प्रेमिका दुल्हन बनकर कहीं और जा रही है। इससे पहले कि आप इसको रियल स्टोरी समझ लें हम आपको बता दें कि मामला फ़िल्मी है। दरअसल समर सिंह के नए गाने का नाम है प्याज छिल रहे हैं, जिसका वीडियो रिलीज होकर खूब वायरल हो रहा है। कुछ ही घन्टे में इसे काफी व्यूज मिल गए हैं। इस सांग में अकांक्षा दूबे उनकी ऎक्ट्रेस हैं। इस तरह की सिचुएशन पर ग्लैमरस एक्ट्रेस आकांक्षा दूबे के साथ जोड़ी बनाकर भोजपुरी के देसी स्टार समर सिंह यह शानदार गाना लेकर आए हैं। समर सिंह और शिल्पी राज का लगन स्पेशल गाना “प्याज़ छिल रहे है” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ है जिसे देखकर इनके फैन्स क्रेजी हुए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस गाने का सिर्फ ऑडियो आउट हुआ था इसे भी लाखों व्यूज मिल रहे हैं।

समर सिंह के इस सांग का कॉन्सेप्ट बिल्कुल फ्रेश और नया है इसलिए दर्शक इसे खूब लाइक शेयर कर रहे हैं। इस लग्न स्पेशल लोकगीत को समर सिंह और शिल्पी राज ने गाया है जबकि प्रभु विष्णुपुरी ने लिरिक्स लिखे हैं। संगीत से सजाया है विकास यादव ने।
गाने की थीम बेहद रोचक है। इसलिए समर सिंह के इस सांग को पब्लिक काफी पसन्द कर रही है। समर सिंह, आकांक्षा दूबे ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।
इस शानदार गाने को गोल्डी जयसवाल, बॉबी जैक्सन ने डायरेक्ट किया है जबकि कोरियोग्राफ़र संदीप राज, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीओपी संतोष यादव, नवीन, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं जबकि परिकल्पना हैप्पी सिंह की है। आपको बता दें समर सिंह आकांक्षा दूबे जिस गाने में भी साथ आते हैं, वो गाना यूटयूब पर बड़ा धमाका करता है। समर सिंह और आकांक्षा दूबे के ब्लॉकबस्टर गीत नमरिया कमरिया में खोंस देब ने मिलियन्स व्यूज का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी, समर सिंह और आकांक्षा दूबे की तिकड़ी अब प्याज छिल रहे हैं लेकर आई है। जाहिर है कि एक बार फिर यूट्यूब पर सुनामी आई हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *