बिकेश सहाय छा गये इंटरनेट पर

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से लगातार रिलीज होगा बिकेश सहाय अल्बम सांग

मुंबई| कहते हैं कि जिनके रग-रग में टैलेंट कूट कूट कर भरा हो, उनका सितारा हमेशा बुलंद रहता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे गायक की, जिनका नाम बिकेश सहाय है और वे संगीत की दुनियां में काफी धूम मचा रहे हैं। उनकी मधुर आवाज का कायल हर कोई हो रहा है। एजुकेटेड सिंगर बिकेश सहाय ने हाल ही में वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाया हुआ गाना को अपने अंदाज में गाकर धूम मचा दी है। यह गाना सुपरहिट भोजपुरी फिल्म मेहंदी लगा के रखना का है, जिसके बोल हैं जान गईनी ए हो जान। इस गाने को बिकेश सहाय ने अपनी मधुर शैली में अपने खास अंदाज में गाया है। जिसे हारमोनियम, तबला, ऑर्गन की तान पर म्यूजिक से सजाया गया है। हारमोनियम खुद बिकेश ने गाते हुए बजाया है। तबला पर सुनील सहाय, ऑर्गन पर सागर मूर्ति ने संगत की है। यह गाना सुनने में बहुत ही कर्णप्रिय लगता है। इसके गाने बाद सुपरस्टार पवन सिंह का गाया हुआ बिकेश सहाय अपने अंदाज में गाएंगे, जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से रिलीज होगा। उसके बाद बिकेश सहाय के खुद के गानों का अल्बम वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से लगातार रिलीज होता रहेगा।
गौरतलब है कि जमशेदपुर, झारखंड के रहने वाले बिकेश सहाय अब तक एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने गाये हैं। उन्हें विनर ऑफ झारखंड आइडियल इन सिंगिंग,  विनर ऑफ झारखंड भोजपुरी आइडियल इन सिंगिंग का अवार्ड मिल चुका है। इसके साथ ही उन्हें गायकी में और कई अवार्ड व सम्मान मिल चुका है। वे एजुकेटेड सिंगर हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से जुड़ने पर गायक बिकेश सहाय अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से जुड़ने का मौका मिला है। म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार जी को मैं तहेदिल से धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे अपनी कंपनी से जुड़ने का मौका दिया। आने वाले दिनों में मैं एक से बढ़कर एक गाने संगीत प्रेमियों के लिए लेकर आता रहूंगा। मैं सभी श्रोता बंधुओं से अपील करता हूँ कि मुझे हमेशा ऐसे ही अपना प्यार आशीर्वाद देते रहें और मेरे गानों को हिट बनाते रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *