विमल पांडेय के जन्मदिन पर दो म्यूजिक वीडियो एल्बम का फर्स्ट लुक लांच

मुंबई| भोजपुरी सिनेमा के राइजिंग स्टार व चॉकलेटी बॉय विमल पांडेय का आज 10 जून 2020 के शुभ दिवस पर जन्मदिन हैं। उन्हें चारों ओर से फोन कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया जा रहा है। इस खास मौके पर अभिनेता विमल पांडेय अभिनीत दो म्यूजिकल अल्बम के पोस्टर का फर्स्ट लुक लांच किया गया है। पहले अल्बम का नाम थोड़ा सा हुआ है प्यार। दूसरे अल्बम का नाम है बिन तेरे दिल मानेना। सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी प्रस्तुत दोनों अल्बम के निर्माता प्रदीप देव हैं। विमल पांडेय के जन्मदिन पर यह दोनों अल्बम का फर्स्ट लुक लांच करके उन्हें खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट दिया गया है। जिससे अभिनेता विमल पांडेय के सभी चाहने वालों व फैन्स में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इस समय कोरोना महामारी की वजह से लॉक डाउन के चलते सब लोग अपने अपने घर में हैं। ऐसे में इन दोनों म्यूजिकल अल्बम का पोस्टर सोशल मीडिया में लांच किया गया है। जिसे लोग शेयर अथवा पोस्ट कर रहे हैं। साथ ही साथ विमल पांडेय को जन्मदिन की बधाईयां भी दे रहे हैं। उनके लिए आज का दिन किसी त्यौहार से कम नहीं है। सभी चाहने वालों व फैंस को आभार व्यक्त करते हुए विमल पांडेय ने तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
गौरतलब है कि आदिशक्ति फिल्म्स प्रा. लि. कृत व सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी प्रस्तुत पहला म्यूजिक वीडियो एल्बम थोड़ा सा हुआ है प्यार के निर्माता प्रदीप देव हैं। कलाकार विमल पांडेय व चन्द्रमुखी मौसम हैं। गायक आलोक कुमार हैं। संगीतकार सुधीर त्रिपाठी, गीतकार राजेश मिश्रा हैं। निर्देशक सम्राट सिंह हैं। चित्रकार व संकलन विजयदीप श्रीवास्तव, नृत्य अशोक आचार्य, छायांकन सम्राट सिंह, संगीत संकलन शिशिर पांडेय का है। दूसरे अल्बम सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी प्रस्तुत बिन तेरे दिल मानेना के निर्माता प्रदीप देव हैं।कलाकार विमल पांडेय व नेहा मिश्रा हैं। गायिका विजेता गोस्वामी हैं। निर्देशन व छायांकन सम्राट सिंह, गीत-संगीत सुधीर त्रिपाठी, चित्रकार व संकलन विजयदीप श्रीवास्तव, नृत्य अशोक आचार्य का है।

https://www.youtube.com/banarastimes/

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *