मुंबई के बाद बिहार में भी जमाई राजा प्रमोद प्रेमी यादव का जलवा 

भोजपुरी सिनेमा के यूथस्टार प्रमोद प्रेमी यादव की भोजपुरी फिल्म जमाई राजा का जलवा बिहार और झारखंड में भी कायम हो रहा है। मुंबई और गुजरात में सफलता का परचम लहराने के बाद बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में भी फिल्म जमाई राजा का भव्य प्रदर्शन किया गया है, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। केंद्रीय भूमिका में प्रमोद प्रेमी यादव और सिनेतारिका काजल यादव की जोड़ी दर्शकों को खूब लुभा रही है। जमाई राजा बनकर प्रमोद प्रेमी अपने फैंस को खूब मनोरंजन कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक अरुण तिवारी ने पूरे परिवार के साथ देखने लायक साफ सुथरी, पारिवारिक फिल्म का निर्माण किया है। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के बदलाव लाने की पहल में सार्थक प्रयास किया है। श्री गणेशा प्रोडक्शन्स व धर्मराज शुक्ला प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जमाई राजा के निर्माता निर्देशक अरुण तिवारी हैं, जो अब निर्माता से निर्देशक भी बन गये हैं। सहनिर्माता आशुतोष शुक्ला, संगीता राय हैं। फिल्म के लेखक राजेश पांडेय हैं। संगीतकार छोटेबाबा हैं। गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल हैं। मुख्य भूमिका में प्रमोद प्रेमी यादव, काजल यादव, संजय पांडेय, हसीन खान, कुणाल तिवारी, राम तिवारी, संगीता तिवारी, विनोद मिश्रा, अनीता सहगल वसुंधरा, जे नीलम वशिष्ठ, रजनीश पाठक आदि हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *