अमित कश्यप ने पहली बार किया फिल्म के गीत का नृत्य निर्देशन, भोजपुरिया में ‘दम बा गाने’ का किया कोरियोग्राफी
मुंबई : कौन कहता है आसमान में सुराग नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों… यह सूक्ति चरितार्थ होती है अभिनेता व नृत्य निर्देशक अमित कश्यप उर्फ तोताराम की। म्यूजिकल वीडियो अल्बम के हजारों गीतों की कोरियोग्राफी करने के बाद कोरियोग्राफर व अभिनेता अमित कश्यप उर्फ तोताराम ने पहली बार किसी फिल्म के गाने का नृत्य निर्देशन किया है और उस भोजपुरी फ़िल्म का नाम है भोजपुरिया में दम बा। स्काई फिल्म क्रिएशन के बैनर के तले निर्मित की जा रही सुपरस्टार विनय आनंद और कृष्णा कुमार स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया में दम बा’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश में जोर शोर से की जा रही है।
इसी फ़िल्म के एक गाने के फिल्मांकन के समय अमित कश्यप ने बहुत ही शानदार करियोग्राफी की है। उनके नृत्य निर्देशन में कृष्ण कुमार और श्रुति राव ने जमकर ठुमके लगाये हैं। अमित कश्यप के बेहतरीन नृत्य निर्देशन का हर किसी ने सेट पर खूब तारीफ की है। इस फिल्म के निर्माता शम्सज़िया खान हैं और फिल्म के निर्देशक हेमराज वर्मा हैं। कॉन्सेप्ट हेमराज वर्मा का है। गीत-संगीत जाहिद अख्तर का है। छायांकन ओम मिश्रा, नृत्य विवेक थापा, अमित कश्यप, मारधाड़ दिनेश यादव, कला सौरभ मिश्रा का है। लाईन प्रोड्यूसर जीतेन्द्र गुप्ता जीतू, फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में विनय आनन्द, रूपा सिंह और कृष्ण कुमार, श्रुति राव के साथ छाया सिंह, संजय पांडेय, मनोज टाईगर, रागिनी, एजाज खान, पीयूष श्रीवास्तव, मनोज, अजय सूर्यवंशी, मोहित कुमार, आशुतोष आशु आदि हैं।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपरस्टार विनय आनंद हैं और उनका साथ देती नजर आयेगी रूपा सिंह तथा फिल्म में छोटे भाई का किरदार सिनेस्टार कृष्ण कुमार निभा रहे हैं और उनके अपोजिट श्रुति राव नजर आयेगी। इस फिल्म की कहानी दो गरीब भाइयों की है, जो गरीबी से जूझते हुए अपने फर्ज को निभाते हुए समाज को जागरूक करने की जिम्मेदारी पूरी करते हैं। यह फिल्म संपूर्ण पारिवारिक रिश्तों पर आधारित है। यह फिल्म एक्शन, इमोशन, रोमांस, रोमांच से भरपूर है, जोकि पूरे परिवार के साथ देखने लायक है।