गौरव झा, काजल यादव की फिल्‍म ‘चिराग का गाना “चढ़ल जवानी तूफानी बाटे मोरा” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

मुंबई|  गौरव झा और काजल यादव की भोजपुरी फिल्‍म ‘चिराग’ का वीडियो सांग “चढ़ल जवानी तूफानी बाटे मोरा” वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही छा गया है। इस रोमांटिक सांग को प्रियंका सिंह और छोटे बाबा ने आवाज़ दी है। इस गीत को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है जबकि छोटे बाबा ने संगीत से सजाया है। अजिंक्‍या तारा फिल्‍म्स के बैनर तले बनी फिल्‍म चिराग के निर्माता दीनानाथ प्रसाद कुशवाहा और निर्देशक हेमताज अली हैं। इस गाने में काजल यादव के साथ गौरव झा की केमेस्‍ट्री बेहद रोमांटिक लग रही है। लाल रंग की साड़ी में इस सांग में काजल यादव बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इस गाने को यूटयूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि फिल्‍म ‘चिराग’ का ट्रेलर भी वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया था जिसे एक मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। फिल्‍म के ट्रेलर में अभिनेता गौरव झा और काजल यादव का जलवा खूब नजर आया है। इस फिल्‍म में गौरव झा राधे की भूमिका में नजर आ रहे हैं जिनको एक मुस्लिम लड़की यानी काजल से प्‍यार हो जाता है। उनकी प्रेम कहानी के बीच धर्म वाली राजनीति आ जाती है। इस फिल्‍म की कहानी आज के कई संवेदनशील मुद्दों पर बेस्ड है और समाज को एक आईना दिखाने वाला सिनेमा है।
चिराग के इस नए सांग में गौरव झा के साथ काजल यादव की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को भव्य ढंग से फ़िल्माया गया है जिसमें दोनों सितारों का डांस कमाल का है। रमणीय लोकेशन पे इसे शूट किया गया है और फिर गौरव व काजल ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है। फ़िल्म के डीओपी राहुल सक्सेना, लेखक शमशेर सेन और फाइट मास्टर हीरा लाल यादव हैं। फ़िल्म में गौरव झा, काजल यादव, हीरा लाल यादव, गलोरी मोहंता, माया यादव, खुशबू विश्वकर्मा, पूनम वर्मा,बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, वैभव राय, मनीष राउत, हेमताज अली, मेराज खान, जेपी सिंह आदि ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *