गुंजन सिंह और काजल यादव का शादी के जोड़े में फोटो वायरल, “हमार परिवार हमार संसार” के सेट से लीक हुई तस्वीर

शादी के जोड़े में गुंजन सिंह और काजल यादव की कुछ तस्वीरें वायरल हो गई हैं। गुंजन सिंह जहां शेरवानी और पगड़ी में बेहद स्मार्ट दूल्हे राजा दिख रहे हैं वहीं लाल साड़ी में काजल यादव बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दूल्हा दुल्हन के रूप में दोनों की जोड़ी प्यारी लग रही है। दोनों अब अपना नया परिवार और नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे पहले कि आप इस शादी को असली समझें हम आपको बता दें कि यह मामला फिल्मी है। दरअसल इन दोनों सितारों की ये तस्वीर सम्पूर्ण पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म “हमार परिवार हमार संसार” के सेट से लीक हुई हैं।

भोजपुरी के सुपर स्टार सिंगर और ऎक्टर गुंजन सिंह स्टारर फ़िल्म “हमार परिवार हमार संसार” की शूटिंग आजकल अयोध्या में काफी जोर शोर से चल रही है। निर्माता जनार्दन पांडेय (बबलू पंडित) और रंजीत सिंह द्वारा निर्मित की जा रही फैमिली एंटरटेनर भोजपुरी फ़िल्म “हमार परिवार हमार संसार” के हीरो गुंजन सिंह और हीरोइन काजल यादव हैं। पिछले दिनों इन दोनों की शादी का एक सीन फ़िल्माया गया। वे पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। उनकी केमेस्ट्री कमाल की लग रही है।

यह एक शुद्ध पारिवारिक सिनेमा है। यह एक साफ सुथरा और फैमिली ड्रामा सिनेमा है। जिसमें कहानी और पटकथा के साथ बेहतर संवाद पर जोर दिया गया है। आर्या म्यूजिक प्रस्तुत पंडित ब्रदर्स फिल्म और रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म हमार परिवार हमार संसार हर वर्ग के निर्माता जनार्दन पांडे बबलू पंडित और रंजीत सिंह हैं। निर्देशन की बागडोर गौरव पटेल ‘गुड्डू’ ने संभाली है।

संगीतकार आर्या शर्मा, गीतकार सुमित सिंह चंद्रवंशी, सन्तोष उत्पाती, अजीत मंडल हैं। डीओपी डीके शर्मा, कोरियोग्राफर  सुदामा मिंज और फाइट मास्टर दिनेश यादव और आर्ट संजय का है। फ़िल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। सह निर्देशक अमन सिंग ,जीतू सिंह हैं जबकि मुकेश कुमार तिवारी, पंकज पांडेय रितेश पांडेय प्रोडक्शन कंट्रोलर हैं।

मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, काजल यादव, रंजीत सिंह, संतोष श्रीवास्तव, कोमल झा, अनूप अरोड़ा, सीपी भट्ट, संजय वर्मा, जनार्दन पांडेय (बबलू पंडित), आर के गोस्वामी, विद्या सिंह, सरोज कुमार, मोहम्मद फ़ैज़ सदन, ओमप्रकाश सिंह, अशोक कुशवाहा, मधु तिवारी, प्रिया, अंजलि, रागिनी यादव, पूनम, पूजा,  सोनम दूबे, डमरू तथा माधव राय हैं। स्पेशल गाने में संजना सिल्क आकर्षक लुक में नजर आएंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *