गुंजन सिंह ने आम बेचती लड़की से पूछ लिया “अपन आम के बतावs दाम”, वीडियो हो गया वायरल

मुंबई| तपती गर्मी के इस मौसम में आजकल आम खूब मिल रहे हैं। लोग आम का आनंद उठा रहे हैं ऐसे में भोजपूरी के फेमस सिंगर ऎक्टर गुंजन सिंह आम के ऊपर एक सांग लेकर आए हैं जिसका नाम है “अपन आम के बतावs दाम।” इस गाने को कुछ ही घन्टे में लाखों व्यूज मिल गए हैं।

गुंजन सिंह का यह मजेदार वीडियो आउट होते ही वायरल हो गया है। इस गाने की हिरोइन बेहद हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं। गांव में एक लड़की ठेले पर आम बेचने आती है तो गुंजन सिंह उससे आम का दाम पूछते हैं, वीडियो बखूबी फ़िल्माया गया है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गुंजन सिंह एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल युट्युब चैनल से रिलीज हुए इस सांग को यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। यह गीत तेजी से मिलियन क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है।

गुंजन सिंह ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट से इस गाने का लिंक शेयर किया तो उनके फैन्स क्रेजी हो गए। लोगों ने इस गाने को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक फैन ने लिखा “सुपर हिट सांग है गुंजन भय्या, मजा आ गया, दिल खुश हो गया।” वहीं एक और यूज़र ने कमेंट किया “वाह क्या सांग है गुंजन जी, आप ऐसे ही धांसू गाने लेकर आते रहिए।”

इस सांग में गुंजन सिंह और शिल्पी राज की आवाज़ बेहद शानदार है। गुंजन सिंह इसके वीडियो में बेहद अट्रैक्टिव लग रहे हैं और यह सांग वाकई देखने लायक है। इसका वीडियो शानदार बनाया गया है। इस शानदार वीडियो में गुंजन सिंह का लुक, ड्रेस देखने लायक है, उन्होंने वीडियो में जमके तड़का लगाया है। भोजपुरिया दर्शक इस गीत को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।

यह गाना तेजी से भोजपुरिया दर्शकों और श्रोताओं के दिलों में अपनी जगह बना रहा है। इस गीत को मुकेश मिश्रा ने लिखा है जबकि आर्या शर्मा ने संगीत सजाया है। इस वीडियो सांग को भव्य ढंग से फिल्माया गया है। वीडियो में गांव और मोहल्ले टोले का जो माहौल क्रिएट किया गया है वो लाजवाब है। आजकल आम का मौसम है ऐसे में यह गाना बहुत पॉपुलर हो रहा है। इस शानदार वीडियो के डायरेक्टर सुशान्त सिंह, कुमार चन्दन हैं जबकि एडिटर प्रशांत सिंह हैं। परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *