गुंजन सिंह का बोलबम वीडियो सांग “महादेव” हुआ रिलीज, पॉवरफुल रूप में हैं गुंजन सिंह

मुंबई : भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार गुंजन सिंह अपने फैन्स के लिए एक और शानदार बोलबम गीत “महादेव” लेकर आए हैं जो आदिशक्ति फिल्म्स के ऑफिसियल यूटयूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने के टीज़र को लांच करते ही लोग वीडियो का इंतजार कर रहे थे। इस जबरदस्त बोलबम गीत में गुंजन सिंह एक गजब ही अवतार में दिख रहे हैं। वो इसमे गा रहे हैं “मौत का डर उसे होता है जिसके मन में दाग है, हम तो हैं महादेव के भक्त हमारे तो खून में ही आग है।” गुंजन सिंह ने सोशल मीडिया पर इस गाने के बारे में लिखा है “एक बहुत ही भक्तिमय ऊर्जा से भरा हुआ गाना आदिशक्ति फिल्म्स से आया है जिस गाने का नाम “महादेव” है। आपलोग अपना आशिर्वाद जरूर दें। हर हर महादेव।”

गुंजन सिंह के इस बोलबम गीत का म्यूजिक बहुत ही ऊर्जा से भरपूर है और इसके लिरिक्स भी बहुत खूबसूरत लिखे गए हैं। वीडियो काफी डांसर्स के साथ भव्य सेट डिज़ाइन करके शूट किया गया है। इसे अनोखे ढंग से फिल्माया गया है। इस खूबूसरत गीत को गुंजन सिंह ने गाया है। इस सांग को अखिलेश कश्यप ने लिखा है और श्याम सुंदर ने इसका संगीत दिया है। इस गाने में गुंजन सिंह ने काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है।

बड़ी संख्या में उनकी फैन फॉलोइंग होने के कारण गुंजन सिंह के वीडियो रिलीज होने के साथ ही तुरंत इंटरनेट पर धूम मचाते हैं।
गुंजन सिंह के इस वीडियो के डायरेक्टर सुशांत सिंह, कुमार चंदन हैं। इसके एडिटर प्रशांत सिंह, प्रोड्यूसर मनोज मिश्रा हैं। डीओपी बंटी राज, नीतीश राय, प्रोडक्शन हेड तुषार सिंह हैं, परिकल्पना राकेश सिंह मारू की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *